40+ करोड़ से लखनऊ के 850+ पार्क व कन्वेंशन सेंटर का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, किए जायेगें ये 8 कार्य

0
488
views
850+ parks and convention centers of Lucknow will be developed and beautified with 45 crores, these 8 works will be done
45 करोड़ से लखनऊ के 850+ पार्क व कन्वेंशन सेंटर का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, किए जायेगें ये 8 कार्य Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 25 दिसंबर: लखनऊ विकास की दिशा में तो अग्रसर है। वहीं अब राजधानी लखनऊ के पार्कों के साथ-साथ कन्वेंशन सेंटर का भी विकास एवं सौंदर्यीकरण नगर निगम के साथ एलडीए करने जा रहा है। जिसके बाद लखनऊ में पार्कों का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं किया जाएगा ।वहीं टूटे-फूटे दीवारों से लेकर हरी-भरी क्यारियां हरे घास एवं फूल पौधों से पार्को को सुसज्जित करने की जिम्मेदारी लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी एलडीए और नगम साथ करती नज़र आयेगीं ।

सिटी डेवलपमेंट प्लान की बैठक में हुई वार्ता

गौरतलब है सिटी डेवलपमेंट प्लान की बैठक में मंडलायुक्त अध्यक्ष रंजन कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में पाक और कन्वेंशन सेंटर को विकसित किया जाए ,साथ ही साथ लखनऊ के हेरिटेज सर्किट को चिन्हित कर उनका भी विकास किया जायेगा। जिससे की प्राचीन लखनऊ की धरोहर को सहेज के रखा जा सके। इस संबंध में सचिव श्री पवन गगवार ने योजना से संबंधित वार्तालाप आला अधिकारियों से की।

40+ करोड़ में होंगे 850+ से अधिक पार्क खूबसूरत

45 करोड़ से लखनऊ के 850+ पार्क व कन्वेंशन सेंटर का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, किए जायेगें ये 8 कार्य Picture: Lucknow news 24

गौरतलब है की नगर निगम जो पार्क अभी विकसित नहीं हुए हैं उस पार्क को पहले विकसित करने के लिए 15 करोड़ की आवंटित राशि का उपयोग करेगी। वहीं पार्कों में कुछ पार्क एलडीए के और कुछ पार्क नगर निगम के हैं। वहीं दूसरी ओर 18+ करोड़ की राशि से आधे अधूरे पार्क को पूरा किया जायेगा। जिससे की आसपास रहने वाले लोगों को लाभ मिल सके । काफी पार्क लोगों के पार्किंग में तब्दील हो गए हैं जिसे चिन्हित कर कार्य भी किया जाना है।

पार्क के विकास हेतु आधारशिला रखते हुए संयुक्त भाटिया जी के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन

45 करोड़ से लखनऊ के 850+ पार्क व कन्वेंशन सेंटर का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, किए जायेगें ये 8 कार्य PC:Twitter handle

गौरतलब है कि भारत रतन रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के 850+ पार्को में सिविल एवं उद्यानिकी कार्यो का शिलान्यास नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। जिसके तहत राजधानी लखनऊ के 850 से अधिक पार्क को संवारा और निखार आ जाएगा। यह नहीं राजधानी लखनऊ के हेरिटेज सेंटरो कुछ नहीं कर उस पर भी काम किया जाएगा।

पार्कों में किया जाएंगे निम्नलिखित कार्य

45 करोड़ से लखनऊ के 850+ पार्क व कन्वेंशन सेंटर का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, किए जायेगें ये 8 कार्य Picture: Lucknow news 24

लखनऊ के पार्कों  को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा पहला हिस्सा उन पार्कों  का होगा जो की पूरी तरह से विकसित करने हैं। वहीं दूसरा भाग उन पाठकों को दिया जाएगा जो अर्ध विकसित है और जिन्हें कम लागत से पूरा संवारा जा सकता है।

पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए फूल पौधे लगाए जाएंगे।

पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए उनके दीवारों में हुए टूट-फूट को ठीक किया जाएगा वहीं गेट आदि लगवाए जाएंगे।

पर के अंदर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

पार्कों को को संवारने के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जी ने आधारशिला रखी है जहां पर पार्कों की कमियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

पार्कों में टूटे ग्रिल के साथ दीवारों पर पेंट के साथ पौधों में खाद डालें जायेगे ।

नगर निगम और एलडीए के माली आकर पार्कों को दुरुस्त करने का कार्य करेगें ।

स्थानीय लोगों से अनुरोध है की है नगर निगम और एलडीए के लोगों की मदद कर अपने घर के आसपास के पार्क को दुरुस्त करने में मदद करें ।

अपने पार्कों को ठीक कराने के लिए दे सकते हैं नगर निगम एलडीए को चिट्ठी

गौरतलब है कि अपने आसपास अविकसित तथा अर्ध विकसित पाठकों को चिन्हित कर आप नगर निगम और एलडीए में एप्लीकेशन लिख कर अपने पाठकों को दुरुस्त कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे कि आपके आस पड़ोस में बंजार हुए पड़े पाठकों को संवारा और निखार आ जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here