खुशखबरी: नए साल में इन 3 रूटों पर चलेंगी 100 में से बची 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, जल्दी देखें रूट

0
3497
views
खुशखबरी: नए साल में इन 3 रूटों पर चलेंगी 100 में से बची 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, जल्दी देखें रूट
Good news: 40 new electric buses left out of 100 will run on these 3 routes in the new year, see the route soon ,Picture: Lucknow news 24

लखनऊ 25 दिसंबर: राजधानी लखनऊ में वातानुकूलित नई इलेक्ट्रिक बसों से लखनऊ वासियों का सफर सुलभ और आनंदपूर्ण हो गया है ।जहां ठंड और ठिठुरन के बीच लखनऊ वासियों के लिए नई इलेक्ट्रिक बस से वरदान बनकर आए हैं ।जहां राजधानी लखनऊ में कुल 60 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं अगले वर्ष 40 नई इलेक्ट्रिक बजे की सौगात प्रदेशवासियों को मिलने वाली है ।

जिसके लिए रूट को भी चयनित कर लिया गया है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि यह 40 इलेक्ट्रिक बसें कैसरबाग, राजाजीपुरम या फिर अवध बस स्टेशन से संचालित की जाएंगी। आपको बता दें कि नई इलेक्ट्रिक बसों को लखनऊ के सीमा से जुड़े हुए ग्रामीण अंचलों से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।जहां लखनऊ से संचालित होने वाली यह इलेक्ट्रिक बसे के रूटों का दायरा बढ़ाया जा रहा है ,जिससे कि ग्रामीण अंचलों को शहर से जुड़ा जाए जिससे कि विकास को रफ्तार मिल सके। जिसका लाभ ना केवल शहरवासी उठा पाए बल्कि ग्रामीण अंचल के लोग भी वातानुकूलित नई इलेक्ट्रिक बसों से सफर कर सकें।

Good news: 40 new electric buses left out of 100 will run on these 3 routes in the new year, see the route soon
खुशखबरी: नए साल में इन 3 रूटों पर चलेंगी 100 में से बची 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, जल्दी देखें रूट Picture: Lucknow News 24

इन 3 रूटों पर दौड़ेंगे 40 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें

नई इलेक्ट्रिक बसों को निगोहा मोहान रोड तथा टिकैत गंज से संभवत जोड़ा जाएगा।

संभवत निगोहा के लिए बसें राजाजीपुरम से संचालित की जा सकती हैं। जहां यह बस चारबाग होते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज के रास्ते मोहनलालगंज पहुंचकर शिवगढ़ रिसॉर्ट के रास्ते हरिवंश खेड़ा होते हुए निगोहा पहुंच सकती है ।हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार बसों का संचालन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है वही यह खास ध्यान रखा गया है कि ग्रामीण और लखनऊ से सटे ग्रामीण अंचलों को सीधा शहर से जोड़ा जाए।

दूसरा रूट टिकट गंज बताया जा रहा है ।जहां पर संभवतः कैसरबाग बस स्टेशन से टिकैत गंज के लिए नई इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगे ।कैसरबाग से बलरामपुर अस्पताल होते हुए लखनऊ सिटी होते हुए शिक्षा भवन के रास्ते तुलसीदास मार्ग होते हुए मोहान रोड को कनेक्ट करती हुई टिकट गंज पहुंचेगी।

तीसरा रोड मोहान रोड बताया जा रहा है यहां से संभवत कैसरबाग से इलेक्ट्रिक बस बलरामपुर अस्पताल होते हुए अकबरी गेट के रास्ते नखास रोड पार्क होते हुए केडीएम हॉस्पिटल के रास्ते लाल मस्जिद पहुंचकर वहां से मुहाना रोड के लिए निकलेगी।

रूट पर यात्रियों के संख्या को देखते हुए लिया जायेगा निर्णय

गौरतलब है कि लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड द्वारा पीपीपी मॉडल पर चल रहे इन न इलेक्ट्रिक बसों के रूट को लोगों की संख्या को देखते हुए निर्धारित किया जाएगा जहां पर लोड क्षमता अधिक है वहां पर अतिरिक्त बसों को भी चलाया जाएगा कोशिश भी की जाएगी कि शहर व गांव को वातानुकूलित नई इलेक्ट्रिक बस से जोड़ा जाए वही अधिक से अधिक लोगों नई इलेक्ट्रिक बस उसे जोड़ कर यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचाया जाए।

इन रुटों पर चल रहीं हैं इलेक्ट्रिक बसें

रुट 1 दुब्बगा , अवध हॉस्पिटल , चारबाग़ , हज़रतगंज
रुट 2 बालागंज , विराज खंड, भिटौली , मुंशी पुलिया , अवध बस स्टेशन
रुट 3 कैसरबाग़, रहीमाबाद, दुबग्गा, मलिहाबाद , कटौली
रुट 4 राजाजीपुरम , चारबाग़, हुसैनगंज, जवाहर भवन, पेपर मिल, लेखराज , पॉलीटेक्निक , चिनहट , देवा
रुट 5 घंटा घर , सीतापुर बाईपास, जेहटा , माल
रुट 6 कैसरबाग़ , डालीगंज , खजरा, बक्शी का तालाब

 

इन जनपदों में वर्त्तमान समय में मिली इलेक्ट्रिक बसों की संख्या

खुशखबरी: नए साल में इन 3 रूटों पर चलेंगी 100 में से बची 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, जल्दी देखें रूट Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की यूपी में प्रदेश के लोगों को देखते हुए अलग अलग जनपदों के लिए अलग अलग संख्या में इलेक्ट्रिक बसें दी गई हैं । वही बात करते हैं मौजूदा आंकड़ों की।

शहर वर्त्तमान समय में नई इलेक्ट्रिक बसें
लखनऊ 60
गोरखपुर 15
झांसी 15
कानपूर 60
प्रयागराज 25

हाल में हुआ 60 बसों का लोकार्पण

गौरतलब है की अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दी थी । वहीँ 19 दिसंबर को विकास मंत्री आशुतोष टंडन और महापौर संयुक्त भाटिया ने औपचारिक लोकार्पण कर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देने के साथ सफर भी किया था और नए साल पर बाकि बचे 40 इलेक्ट्रिक बस को शहर में उतरने का वादा भी किया ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here