लखनऊ : आज पोस्टरों पर प्रियंका गांधी ही छाई, शुरू हो गयी है विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

0
295
views
priyanka gandhi

लखनऊ : आज कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से तीन की दौरे पर लखनऊ आ रही हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है । इस दौरान एयरपोर्ट , हज़रतगंज , महानगर  जगह-जगह प्रियंका गाँधी के पोस्टर लगे हुए हैं । एक ओर  कांग्रेसी  कार्यकर्ता जोश और उत्साह से लबरेज़ हैं वहीँ प्रियंका दाढ़ी वाड्रा के साथ सियासी हलचलें तेज़ हो गयी हैं ।

 

प्रियंका गाँधी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की रणनीति समेत कई अलग विषयों पर भी  पार्टी नेताओं से मथन करेगी । इसे साथ ही प्रियंका गांधी कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ता , पदाधिकारियों तथा प्रमुख अध्यक्षों के साथ भी गोष्ठी करेगी ।

 

गौरतलब है की प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह के अनुसार प्रियंका गाँधी वाड्रा  एयरपोर्ट के बाद सीधे जीपीओ जाएगी और वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण करेंगी। इसके ठीक बाद वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी और मीटिंग करेगी ।

 

 

प्रियंका वाड्रा 17 जुलाई को  अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेगी जिसकी पहले से तैयारी  की जा चुकी है । इसके उपरांत प्रियंका गाँधी प्रदेश के छात्रों, और अला अधिकारियों से भी बात करेगी ।सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बढ़ती  कीमतों, कोरोनावायरस की स्थिति, प्रदेश  में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव और संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविरों पर भी प्रिंका गाँधी वाड्रा आला अधिकारियों से चर्चा करेगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here