मिशन 2022: विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिए बीजेपी आज करेगी चक्रव्यू तैयार, यह चार प्रमुख बातें होंगी एजेंडे में शामिल

0
381
views
UP BJP Working Committee Meeting

लखनऊ :  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें  काफी तेज हो गई है। .बीते कुछ दिनों से प्रदेश की सभी पार्टियों अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर कमर कसती नज़र आ रहीं हैं । कोई भी पार्टी इस बार चीजों को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी ।

 

 

जहां आज लखनऊ में कांग्रेस प्रमुख प्रियंका गांधी वाड्रा करीब डेढ़ साल के बाद लखनऊ आ रही हैं ।वही पिछले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में कई जगहों पर बड़ी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया गया।  गौरतलब है की आने वाले कुछ महीनों में चुनावी गहमागहमी तेज होने के आसार हैं ।

इसी बीच आज विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आज अहम् बैठक होने वाली है । इस बैठक में वर्चुअल तौर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में पूरी बैठक को संपन्न किया जाएगा।

 

प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ जी मीटिंग का समापन करेंगे। गौरतलब है सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जहां कार्य समिति के पास होने वाले राजनीतिक प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई थी।प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया  16 जुलाई को होने वाले बैठक को  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेगें।

 

गौरतलब है की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वर्चुअल तौर पर कई बड़े नेता भी शामिल होंगे । उत्तरप्रदेश कार्यसमिति की मेटिंग में  स्मृति ईरानी, के साथ राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और केन्द्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय दिल्ली से बैठक का हिस्सा बनेगे ।

 

महत्वपूर्ण बात यह है की बीजेपी प्रदेश के कार्यालय से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, डा. दिनेश शर्मा तथा संगठन के  प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश के प्रधान लोग व कार्यकर्ता जुड़ेगें ।

 

ब्लॉक चुनाव व पचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को बधाई के साथ उन्हें सम्मानित करने पर भी चर्चा होगी । विधानसभा में जीत का रोडमैप तैयार करने की विचार विमर्श के  साथ कार्य समिति प्रधानमंत्री कृषि योजना पर  विस्तृत चर्चा के साथ आने वाले समय में किसानों के लिए और भी कुछ प्लान लाने के कदम में चर्चा करेगी ।

प्रथम सत्र:  व्र्चुअल तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते नज़र आएंगे ।

दूसरे सत्र : दूसरे सत्र में शोक प्रस्ताव के साथ  राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी ।

तीसरे सत्र: प्रदेश सरकार के आने वाले कार्यक्रमों तथा अभियानों के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा ।

चतुर्थ सत्र : समापन का होगा जिसको योगी आदित्यनाथ जी संबोधित करेंगे।

 

सरकार की बड़ी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और  पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश की सरकार की हर एक उपलब्धियों को जनता के समुख लेन के लिए भी प्लान तैयार करती नज़र आएगी ।कार्य समिति की बैठक में प्रदेश एवं कार्यकर्ता ने किस बिंदु पर काम किये हैं जिनका फायदा लोगों को मिला है उन पहलु पर भी चर्चा की जाएगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here