2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल एक्शन में नजर आ रहे हैं ।जहां बीते कुछ दिनों से सभी दल ने रणनीति के तहत विपक्ष को घेरने में हल्ला बोल चुकी है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा की जबरदस्त एवं ऐतिहासिक जीत के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव में हुई धांधली, महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सभी तहसील मुख्यालय पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन किए ।
— Naresh Uttam Patel (@NareshUttamSP) July 15, 2021
इस प्रदर्शन का मकसद वर्तमान पार्टी के कमियों को उजागर करना था ।इस प्रदर्शन के जरिए समाजवादी पार्टी बीजेपी के रवैया को दर्शाना चाहती थी। जहां एक और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली, किसानों के प्रति अन्याय, किसानों को बकाया मूल्य भुगतान ना करना, महंगाई को रोकने में असमर्थ दिखाना था ।
@narendramodi @yadavakhilesh @atulpradhansp @digvijaysinghd9 @RichaSingh_Alld @MediaCellSP @samajwadiparty @the_hindu @dimpleyadav @brajeshlive #वाराणसी में #समाजवादी पार्टी का जोरदार धरना। pic.twitter.com/0NJT1onPO7
— संदीप सिंह स्वर्णकार (@sandeep11vns) July 15, 2021
nbsp;
तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया वहीं कुछ जगहों पर पुलिस के साथ उनकी झड़प भी देखी गई। अमेठी, रामसनेही घाट, बाराबंकी ,लखनऊ आदि जगहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया ।
समाजवादी पार्टी की तरफ से बयान जारी किया गया कि सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं सीएम योगी सपा नेताओं को घरों में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। जनता के मुद्दे को स्वर देने से पीछे नहीं हटेगी समाजवादी पार्टी । जितना भी होगा अत्याचार उसको बेबाक तरीके से उजागर करती रहेगी । प्रदर्शनke साथ ही विधानसभाka बिगुल बज चूका है और सियासी गर्मी उत्तरप्रदेश में तेज़ होती दिख रही है ।










