लखनऊ: 16 तारीख को प्रियंका गांधी वाड्रा के आने के साथ उत्तरप्रदेश में शुरू होगी कांग्रेस की चुनावी रणनीति

0
430
views
Priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 16 तारीख को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आ रही है । 2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ आएंगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले सियासी दांवपेच एवं समीकरण को देखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में आना सियासी हलचल पैदा करेगा।

 

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद प्रियंका गांधी वाड्रा कैंपेन को लीड करेंगे लखनऊ में 17 तारीख को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा बनेंगी ।

 

विधानसभा के चुनाव को देखते हुए वह कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम करेंगे । इस साल कांग्रेस का पूरा चुनाव प्रियंका के चेहरे पर लड़ने की तैयारी करेंगे यहां पार्टी  कार्यालय में तैयार होने वाली पोस्टरों में भी राहुल एवं सोनिया गांधी की तस्वीर नहीं देखी जा रही है। गौरतलब है कि यह चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती है ।

 

विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी ताकते अपने अपने खेमें में गठबंधन की रननीति आजमाती दिख रही हैं। जहाँ अखिलेश यादव, ओवैसी हो या बसपा सुप्रीमो मायावती सभी विपक्ष पर कड़े प्रहार करने में जुटे हुए हैं।

 

जहां एक और अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाकर एक बार फिर बीजेपी ने पूर्वांचल में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है वही संजय निषाद नाखुश चल रहे हैं एवं दूसरी पार्टियों भी उन्हें मनाने में जुटी है। उधर महंगाई व पंचायती चुनाव के दौरान हुई धांधली आदि जैसे विषयों को लेकर समाजवादी पार्टी भी मैदान पर उतर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here