Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने थामा सपा का हाथ, अम्बिका चौधरी की हुई घर वापसी

0
320
views

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे सियासत में गर्माहट फैल रही है। जहां सभी पार्टी अपनी संरचनाओं को और मजबूती देने के लिए लोगों को जोड़ रहे हैं ।इसी की तर्ज पर अपने जमाने में रहे बाहुबली विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपने पुत्र के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और उनके पुत्र ,मुन्नू अंसारी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

समाजवादी पार्टी विशेष वर्ग को साधने में जुटा

गौरतलब है की मुख्तार अंसारी का नाता अखिलेश यादव से पहले का रहा है । मुहम्मदाबाद विधासभा क्षेत्र से सिबगतुल्लाह दो बार विधायक रह चुके हैं।2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक रहे हैं ।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी  उनके पुत्र मुन्ना अंसारी और उनके समर्थकों के साथ पार्टी  की सदस्यता दिलाई । गौरतलब है की जहाँ एक और मुख्तार अंसारी जेल में बंद हैं वहीँ राजनीती में खोई हुई मान्यता प्राप्त करने के लिए अब सिबगतुल्लाह अंसारी ने बसपा छोड़ सपा का हाथ पकड़ा है ।

2017 में भाजपा की अलका राय ने दी थी मात

Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने थामा सपा का हाथ, अम्बिका चौधरी की हुई घर वापसी pic credit: twitter

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर अंसारी के भाई को विधानसभा चुनाव में भाजपा की अलका राय ने करारी शिकस्त दी थी। अटकलें भी तेज लगाई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उनके पुत्र को वहां से टिकट देंगे इसी की तर्ज पर आज मुख्तार अंसारी के भाई एवं पुत्र ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अंबिका चौधरी ने की घर वापसी

Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने थामा सपा का हाथ, अम्बिका चौधरी की हुई घर वापसी
Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने थामा सपा का हाथ, अम्बिका चौधरी की हुई घर वापसी pic credit: twitter

गौरतलब है की अंबिका चौधरी कुल पांच साल बाद सपा में फिर से वापसी कर रहे हैं।2003 से 2007 तक मुलायम सिंह यादव की सरकार में अम्बिका चौधरी राजस्व मंत्री रहे थे । समाजवादी पार्टी से इनका काफी गहरा और अटूट नाता रहा है। वही इसने शामिल होने से पार्टी में नै चेतना का संचार संभव है ।

कारण साफ है समाजवादी पार्टी ने इनके सुपुत्र को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर अंबिका चौधरी की घर वापसी पक्की कर दी थी।सपा में शामिल होने के बाद अम्बिका चौधरी ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन पुनर्जन्म की भांति है, दिल में काफी कुछ है लेकिन शब्दों का बेहद आभाव है ।

अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयांन

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बलिया के तमाम लोगों को बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने पंचायत चुनाव में बलिया के लोग ने साथ दिया। अखिलेश यादव ने यह भी कहा की बलिया और समाजवादी पार्टी का  सबसे गहरा सम्बन्ध है राजनीतिक, पारिवारिक या भावनात्मक लिहाज से हो, हमारा जुड़ाव काफी रहा है । सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने तंज कस्ते हुए कहा की सभी  समाजवादी पार्टी के समय बानी योजनाओं का फीता योगी सरकार काट रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here