Lucknow Weather Update: जानिए कैसा रहेगा लखनऊ के अगले 3 दिन का हाल, यूपी के इन 3 जगहों पर होगी झमाझम बारिश

0
772
views
weather in lucknow

लखनऊ 28 अगस्त : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम अपडेट की बात की जाए तो छिटपुट बारिश से आज लखनऊ का मौसम सुहाना तथा ठंडक भरा रहेगा। तापमान की बात की जाए तो लखनऊ का आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा । गौरतलब है कि छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिनों का लखनऊ के मौसम का हाल

लखनऊ में अगले तीन दिन बारिश होने की पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ जेपी गुप्ता ने किया है। हालांकि कुछ देर तेज बारिश होने के बाद मौसम ठंडा एवं सुहाना हो जाएगा । पिछले तीन दिन की भारी उमस के बार बारिश के होने के बाद लखनऊ वासियों को सुकून दिलाई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार राजधानी में आने वाले हफ्ते में लगातार बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता जी के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार चार दिन बारिश होगी। वही लखनऊ में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी।

बारिश होने से इन जगहों पर पड़ता है सबसे अधिक असर

weather update lucknow

लखनऊ में बारिश की वजह से पॉलिटेक्निक, अमीनाबाद मार्किट , भूतनाथ मार्किट, तेलीबाग , गोसाई गंज, चिनहट आदि में सबसे अधिक दिक्कतें  देखि जाती हैं । जहाँ जल भराव की वजह से ट्रैफिक के साथ आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

भारी उमस से मिलेगा आराम

rain in lucknow

गौरतलब है की पहले हफ्ते गर्मी और उमस ने लखनऊ वासी काफी परेशान थे ।वहीं आज तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई ।लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। पिछले दिनों उमस की वजह से लखनऊ के लोगों का बुरा हाल था, वहीँ बारिश के साथ ठंडी हवा बहने से मौसम है हाल खुशनुमा है ।वहीं अगर आद्रता की बात की जाए तो 82 से 98 के बीच रहने की वजह से उमस में कमी आयी है ।

यूपी के इन जगहों पर हो रही ताबड़तोड़ बारिश

दूसरी और अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो मानसून सक्रिय हो गया है जहां काफी जिलों में मूसलाधार बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर देहात, गोंडा,सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र ,मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद के आसपास में कुछ दिनों से भारी बारिश देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here