Lucknow News: आखिरकार थप्पड़बाज लड़की प्रियदर्शनी के खिलाफ हुआ चारशीट दर्ज, इन 4 धाराओं पर दर्ज हुआ केस, बड़ी अपडेट

0
1218
views
Charsheet against lucknow girl Priyadarshni narayan yadav
लखनऊ : 30 जुलाई को बाराबिरवा चौराहे पर हुए थप्पड़ कांड की गूंज से पूरा लखनऊ थर्रा उठा। जहां  मानवता एवं हमदर्दी को ताक पर रखकर कानून को हाथ में लेते हुए युवती ने कैब ड्राइवर की ताबड़तोड़ पिटाई करते हुए 22 थप्पड़ जड़ा  डालें। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संजीदगी से लिया।
गौरतलब है कि सोमवार को युवती जिसका नाम प्रियदर्शनी नारायण यादव बताया जा रहा है उसे कृष्णा नगर थाने में तलब किया गया ।वही सहादत अली को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया। जहां दोनों की दलीलें सुनी गई। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने चार्जशीट बनाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया।

विवेचक: बंथरा पुलिस जितेंद्र कुमार के अनुसार

कृष्णा नगर थाने में दर्ज इस मुकदमे की विवेचना बंथरा के पुलिस  जितेंद्र कुमार के हाथों में है। जहां विवेचक जितेंद्र कुमार सिंह ने दोनों आरोपी एवं पीड़ित के बयानों को ध्यान पूर्वक सुनकर उसे दर्ज कर लिया है। चीजों को बारीकी से देखते हुए चारशीट दर्ज की गई है ।

प्रियदर्शनी पर लगाए गए धाराएं

युवती जिसका नाम प्रदर्शनी नारायण यादव बताया जा रहा है उन पर आईपीसी की धारा 506, 504, 323, 427 के तहत चार्जशीट दर्ज की गई है। अगर आगे की प्रोसेस की बात की जाए तो कृष्णा नगर पुलिस थाने से चारसीट को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा इसके बाद कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी।

जनता और सेलेब से मिल रहा है ड्राइवर सहादात अली को सपोर्ट

गौरतलब है कि कि पीड़ित सहादत अली को लखनऊ के जनता के साथ-साथ नामी-गिरामी सेलिब्रिटीज का भी सपोर्ट मिल रहा है जहां कैब ड्राइवर शहादत अली के लिए पहले ही राखी सावंत अदाकारा गौहर खान एवं जय भानूशाली ने अपनी आवाज उठाई थी और पूरी घटना का कड़ी शब्दों में निंदा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here