लखनऊ 9 अगस्त, आज सावन का तीसरा सोमवार बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लखनऊ के गोमती नगर के शिवालयों में भक्तजनों की काफी भीड़ देखी गई। लोक पंक्तिबद्ध होकर होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु नहा धोकर सुबह सुबह ही मंदिर पहुंचे। आज 9 अगस्त सावन का तीसरा सोमवार है।
पूजन विधि के साथ भक्तों ने किया आज गोमती नगर के शिवालय में पूजा अर्चना
सावन के इस पवित्र महीना में आज लखनऊ के गोमती नगर के मंदिरों में भीड़ देखी गई। जहां भोले शंकर की पूजा करने करने पहुंचे लोग , आज भोले नाथ की पूजा करने का विशेष महत्व होता हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है।
भोले नाथ को प्रिय है सावन
सावन महीने में आने वाले सोमवार को भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। आज 09 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है ।आज गोमती नगर के कई शिवालय में महामृत्युंज्य मंत्र के साथ रुद्राभिषेक,शिव पंचाक्षर स्तोत्र आदि के पाठ हुए। और भक्तों ने बड़ी ही तनलीनता से भगवान भोलेनाथ की अर्चना की। शिवलिंग पर आज कच्चा दूध, बेल पत्र चढ़ाने भक्त दिखे। मंदिर के बाहर पूजन सामग्री वाली दुकानें भी दिखी।
मंदिरों में चढ़ा भगवान शिव को प्रिय यह सामग्री
भांग, धतूरा, कच्चा दूध, दही, शाह, दही, गंगाजल,, आक , कमल गट्टा, पान, सुपारी, पंचगव्य, पंचमेवा आदि भी चढ़ाए जा सकते हैं। शिवलिंग पर चंपा, नागकेशर, केवड़ा हर श्रृंगार के फूलों से महादेव को सजाया गया।










