
लखनऊ 31 जनवरी: लखनऊ परिवहन निगम द्वारा रोडवेज बस सर्विसेस को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है ।जहां हाल में ही लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल एवं कैसरबाग बात बस अड्डे से निकलने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन टिकटों के लिए यात्रियों को बेहद मशक्कत करनी पड़ी थी ।जहां खराब सरवर एवं वेबसाइट के डाउन होने की वजह से कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था, वही बुकिंग की पुरानी प्रणालियों के चलते यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे थे ।
आलमबाग बस टर्मिनल कैसरबाग अवध तथा चारबाग बस स्टेशनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव भी देखा गया था। वही इन सभी चीजों को दुरुस्त करने के लिए परिवहन निगम टिकट बुकिंग प्रणाली को बदलकर नई बुकिंग प्रणाली लेकर आ रहा है। जहां पर यात्रियों को महज 1 मिनट में टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही टिकट को कैंसिल करने के उपरांत 72 घंटे के अंदर ऑनलाइन पेमेंट द्वारा उनके खाते में वापसी के पैसे भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
अगले महीने से शुरू होगा ट्रायल

गौरतलब है कि परिवहन निगम द्वारा टिकट बुकिंग प्रणाली को बदलने की प्रक्रिया में पहले नई ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली का ट्रायल शुरू होगा। जहां दो से तीन हफ्तों के ट्राई के उपरांत इसे पूरी तौर पर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा ।1 मिनट के अंदर ही बुकिंग कर पाएंगे। जहां बुकिंग किससे ऑनलाइन प्रणाली को बदलकर तेजतर्रार कर दिया जाएगा ।जिससे कि यात्रियों को तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा ना केवल टिकट की बुकिंग से तेज होगी वही वापसी के पैसे के लिए भी लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।72 घंटों के अंदर ही उनके पैसे उनके अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
कतारों में खड़े रहने से मिलेगी निजात

रोडवेज बसों में टिकट की बुकिंग कराने के लिए तत्काल एवं एडवांस टिकट के लिए बस स्टेशनों के अलग-अलग काउंटर पर लोगों को कतार लगानी पड़ती थी ।वहीं नए प्रणाली से आने से लोगों को कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि ऑनलाइन द्वारा ही तुरंत एडवांस एवं तत्काल बुकिंग की सुविधा उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे ।कई बार ऐसी स्थिति व्यक्ति जहां पैसे कट जाते थे लेकिन टिकट बुकिंग नहीं होती थी वही ऐसी सिचुएशन में हम लोगों के पैसे 72 घंटे में वापस उनके अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।









