खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के लिए फूट ब्रिज तैयार, देखें पहली नजर

0
716
views
Good news: Foot bridge ready for platform number 4-5 of Lucknow's Gomti Nagar station, see first sight
खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 के लिए फूट ब्रिज तैयार, देखें पहली नजर Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 30 जनवरी:  राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की ओर भारतीय रेलवे अग्रसर है। वहीं इसी तर्ज पर लखनऊ के प्रतिष्ठित गोमती नगर स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत अब 98 फ़ीसदी फुट ब्रिज का कार्य प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर पूरा कर दिया गया है ।गौरतलब है की फुट ब्रिज के सहारे यात्री आसानी से अपने सामानों को प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर ले जा पाएंगे ।वहीं प्लेटफार्म की दूसरी ओर स्टेयरकेस बने हुए जहां पर यात्री सीढ़ियों द्वारा प्लेटफार्म  नंबर 4 एवं 5 पर उतर पाएंगे।

Video: गोमती नगर का प्लेटफार्म नंबर 6 पर फुट ब्रिज बनकर वह तैयार

गौरतलब है कि रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव के द्वारा हाल में गोमती नगर स्टेशन के द्वितीय गेट का उद्घाटन किया गया। वहीं गोमती नगर स्टेशन से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि कामाख्या एक्सप्रेस जो कि गोमती नगर स्टेशन से कामाख्या जाती है और प्लेटफार्म नंबर 6 से निकलती है, वहीं प्लेटफार्म नंबर 6 का फुटब्रिज अब पूरी तरह से बनकर  यात्रियों के लिए तैयार है, जिससे कि सैकड़ों संख्या में यात्री इसका पूरा उपयोग कर रहे हैं।

फुट ब्रिज पर लाइटिंग का कार्य भी हुआ पूरा

गौरतलब है कि फुट ब्रिज  पर लाइटिंग के कार्य को भी इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट द्वारा पूरा कर लिया गया है ।जहां रात्रि के समय जगमगाहट के साथ फुटब्रिज पर अब लाइट की की पूरी प्रबंध यात्रियों के लिए कर दी गई है।

गोमती नगर के प्लेटफार्म दो पर फुट ब्रिज में पेंटिंग का कार्य जारी

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ब्रिज पर पेंटिंग के कार्य को पूरा किया जा रहा है वही लाइटिंग टाइल को पूरी तरह से स्टॉल कर दिया गया है।

लखनऊ के चारबाग स्टेशन का 350 करोड़ रुपए में हो रहा है पुनर्विकास

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्टेशन ही नहीं बल्कि चारबाग रेलवे स्टेशन काफी पुनर्विकास हो रहा है ।जहां भारतीय रेलवे ने 350 करोड़ की लागत से चारबाग रेलवे स्टेशन काव्य को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कदम उठाया। जिसके तहत प्लेटफार्म में  कवर शेड बनाए जाएंगे। वहीं स्काईवॉक द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन को लखनऊ जंक्शन से जोड़ा जाएगा ।इसके साथ ही चारबाग के पास कमर्शियल भूखंड का भी विकास होगा वहीं दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुल 12 एक्सीलेटर लगाए जाएंगे एवं कमर्शियल भूखंड पर शॉपिंग मॉल बनाए जाने का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here