
लखनऊ वासियों के लिए बेहतर खुशी की खबर आ रही है ।जहां अब लखनऊ शहर की शोभा में चार चांद लगाने के लिए एक और पर्यावरण पर्यटन स्थल बनने की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो गई है ।आपको बता दें कि लखनऊ में एक नया इको टूरिज्म साइट बनने जा रहा है।
इकाना स्टेडियम के पीछे बनेगा इको टूरिज्म साइट
गौरतलब है कि लखनऊ शहर में पर्यावरण पर्यटन स्थल का विस्तार इकाना स्टेडियम के पीछे वाली भूमि पर किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए के साथ मिलकर इस क्षेत्र को एक पर्यावरण वन में विकसित किया जाएगा जिसमें कई प्रजातियों की पक्षियों आदि रहेंगे।
इको टूरिज्म साइट को लेकर आधिकारिक अधिसूचना अगले हफ्ते तक जारी कर दी जाएगी

गौरतलब है कि इकना स्टेडियम के पीछे लगभग 47 किलोमीटर की 37 एकड़ भूमि स्थापित है ।वहां विभिन्न प्रकार के पक्षियों एवं उनकी प्रजातियां रहती हैं ।जिसमें से कुछ ऐसे भी प्रजाति हैं जो लुप्त होने के कगार पर है ।वही संरक्षण अधिनियम की अनुसूची में उन प्रजातियों के नाम सूचीबद्ध है ।अतः यह बेहतरीन मौका एवं संकल्प है लखनऊ शहर की शोभा को और बढ़ाने का जहां एक और पर्यावरण पर्यटन स्थल के रूप में इस जगह को स्थापित किया जायेगा ।
सचिव आलोक कुमार का संकल्प
सचिव आलोक कुमार जी ने अर्बन फॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है । आपको बता दें की मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी को प्रकृति से प्रेम करने वाली संस्था द्वारा अनुरोध किया गया है। जहां इस नए इको-सिस्टम साइट को तैयार करने की सलाह दी गई है जिससे लखनऊ के एक अलग छवि एवं पहचान दी जाए।
इकाना ‘वेटलैंड’ पर रहती है दुर्लभ प्रकार के पक्षियों
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पीछे वाली भूमि पर कई दुर्लभ प्रवासी पक्षियों हर सर्दियों में आती है ।जहां किंगफिशर, बटरफ्लाई, तोता, बतख, फ्लेमिंगो जैसी प्रजातियां दिखाई देती है। वही इन सब प्रजातियों जिसमें पक्षियों एवं जानवर शामिल है इन्हें एक अच्छे इको सिस्टम में रखकर इकाना वेटलैंड को नए टूरिस्ट प्लेस लखनऊ बनाया जा रहा है। जल्द ही इस के संदर्भ में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। जहां जल्दी लखनऊ शहर वासियों को एक और पर्यटन स्थल मिलेगा जहां पर वह अपने परिवार के साथ आनंद ले पाएंगे।









