लखनऊ : यूपी मे अभिभावकों को मिली बड़ी राहत : अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, एड्मिशन फी से मिली मुक्ति 

0
471
views
Admission fee waived in UP

लखनऊ : यूपी से अभी अभी छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी और राहत भरी खबर सामने आई है. निजी स्कूल एसोसिएशन ने प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे स्कूल बच्चों की एडमिशन फीस नहीं लेंगे।

 

गौरतलब अभिभावकों को  अपने बच्चे को एक क्लास से दूसरे क्लास में जाने के समय एडमिशन फीस देनी पड़ती थी। वहीँ इस वर्ष  उन्हें फीस भरने की जरूरत नहीं होगी । कोरोना महामारी की वजह से जहाँ सभी स्कूल में ताला लग गया । वहीँ कई पेरेंट्स ने अपने बच्चे का दाखिला नहीं करवाया । ऐसा हुआ की स्कूल में अब बच्चों के रजिस्ट्रेशन की संख्या आधे से भी कम हो गई है ।

 

अनिल अग्रवाल  जो की  अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं उन्होंने यह कहा की  कोरोना काल में काफी उतर चढ़ाओ हमने देखे हैं हालत पहले जैसे बिलकुल नहीं हैं । समय पूर्ण संकट से भरा रहा। कई लोगों को अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ा वहीँ कई लोगों की गाढ़ी कमाई इलाज में चली गयी यह देखते हुए निजी स्कूल एसोसिएशन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि इस बार एडमिशन फीस को पूर्ण रूप से माफ़ किया जाये ।

 

गौरतलब है की अब जब प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है वहीँ  सत्र 2021-2022 को लेकर स्कूलों ने दाखिले कि स्थिति को देखते हुए स्कूलों ने प्रदेश के अभिभावकों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है जिसके  तहत नए सत्र में नए बच्चों के एडमिशन फीस और पुराने बच्चों के रीएडमिशन फीस को पूरी तरह से माफ़ करने का निर्णय लिया गया है ।

 

दूसरी  ओर  उत्तर प्रदेश में  20 मई से यूपी बोर्ड की ऑनलाइन पढाई की पुनः  शुरुआत कर दी गई है । शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए यूपी बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर को बनाया है ।जिसके तहत  यूपी बोर्ड के कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को को  ऑनलाइन मासिक टेस्ट हर महीने देने की दरकार होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here