लखनऊ: अभी अभी  एटीएस को एक और मिली कामयाबी, आरोपी शकील को एटीएस ने वजीरगंज से पकड़ा

0
369
views
Lucknow: ATS just got another success, accused Shakeel was caught by ATS from Wazirganj
लखनऊ : अभी अभी  एटीएस को एक और कामयाबी मिली है। जहां 11 जुलाई को पकड़े गए अलकायदा से जुड़े दो आतंकवादी मिनहाज और मुशीर अलकायदा से पूछताछ में पता चला था कि उनके साथ ताल्लुक रखने वाला  शकील फरार है।  आज उन दोनों आतंकियों की निशानदेही पर एटीएस ने छापा मारा और वजीरगंज में एटीएस ने मकान में छापामारी के दौरान बुद्धा पार्क के पास से आरोपी शकील को गिरफ्तार किया है। हालाकिं आसपास के लोगों का यह कहना है की आरोपी सज्जन है और 25 साल से कोई भी गलत हरकत में करते हुए नहीं देखा गया है ।
गौरतलब है कि आरोपी शकील ई रिक्शा चलाता है और पिछले दिनों पकड़े गए दो आरोपी मिनहाज और मुशीर अलकायदा के निशानदेही पर एटीएस ने दबिश मारकर इसको पकड़ा है। मिनहाज व मुशीर ने राजधानी को दहलाने के लिए सनसनीखेज प्लान बनाया था ।

हालाकिं शकील के भाई ने साफ़ किया की उनके भाई निर्दोष हैं और उनको फसाया जा रहा है यही नहीं उन्होंने यह भी कहा की उनकी माँ बीमार रही है इसलिए वह कही नहीं जाते थे उनके पास हे ज्यादा वक़्त रहते थे । हालाकिं आस पड़ोस वाले भी शकील के बारे में यह कह रहे हैं की 25 साल से वो यहाँ रहते थे और कोई भी गलत काम में लिप्त उन्होंने नहीं पाया या देखा गया । शकील कुल 4 भाई हैं और इनके भाइयों का पानी बेचने व फेरी का काम है।
एटीएस द्वारा पकड़े गए विस्फोटक की छमता की बात करे तो यह  50 मीटर के दायरे को  नुकसान पहुंचा सकती थी । इसका ठीक मतलब यह है की अगर ब्लास्ट होता तो किए लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। एटीएस ने खुलासा किया की इन दोनों आरोपी ने 2 बड़े धार्मिक स्थल और बाजार को पहले ही चिह्नित कर लिया था । वहीँ अब शकील को एटीएस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here