लखनऊ में कोरोना महामारी के बाद महंगाई ने सब की कमर तोड़ दी है। गौरतलब है कि लखनऊ में अमूल कंपनी के बाद अब पराग ने भी अपने दूध के दामों में इजाफा कर दिया है । उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी दूध कंपनी पराग ने यह निर्णय लिया है ।
गौरतलब है कि जहां पहले ₹55 प्रति लीटर के हिसाब से पराग अपने ग्राहकों को दूध देता था अब वही ₹57 प्रति लीटर के हिसाब से मिलेंगे। बढ़े हुए रेट 16 जुलाई से लागू किए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले अमूल गोल्ड दूध ने भी ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से रेट में इजाफा किया था। वहीँ मार्केट के समीकरण को देखते हुए कंपनी में अतिरिक्त दवाब था। पराग के जनरल मैनेजर मोहन स्वरूप में जानकारी दी की पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुए है एवं मवेशियों के रखरखाव में काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। ऐसे में लागत अधिक आने की वजह से पराग अपने दूध के मूल्य में इजाफा कर रहा है।
#paragmilk #parag #amul #lucknow #Lucknow #news #milkprice
पराग ने बढ़ाए दूध के दाम देखें नई रटे लिस्ट pic.twitter.com/V45HCApQGI— Luknow News 24 (@lucknownews24) July 15, 2021
मोहन स्वरूप ने यह भी दलील दी कि पिछले 2 वर्षों से पराग ने अपने रेट में कोई भी इजाफा नहीं किया था ।ऐसे में यह कंपनी की मजबूरी है कि लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में इजाफा किया जाए।
रेट कार्ड
| प्रोडक्ट | रेट ( पहले ) रुपए | नए रेट ( रुपए ) |
| पराग गोल्ड | 55 | 57 |
| पराग गोल्ड 500 ml | 28 | 29 |
| पराग गोल्ड 1 ltr | 45 | 47 |
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्टेशन का खर्च अधिक हो रहा है ।दूध पहुंचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने वाली ट्रांसपोर्टेशन की गाड़ी में खर्चा अधिक आने की वजह से मूल्य में इजाफा करना पड़ रहा है ।वहीं दूसरी और बाकी कंपनियों का भी दबाव रहा है क्योंकि इससे पहले अमूल ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया था।
गौरतलब है कि जहां 2019 में डीजल ₹65 प्रति लीटर आ रहा था वहीं अब ₹90 से अधिक है। पशुओं के राखरखाओ को देखते हुए उन्हें दूध की कीमतों में इजाफा करना ही पड़ा है।










