लखनऊ 30 सितंबर : लखनऊ में रहने वाले खासकर पुस्तक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। जहां एक बार फिर से लखनऊ में भव्य पुस्तक मेला का आगाज हो रहा हैं। एक बार फिर से हजारों की संख्या में पुस्तक से सजी स्टॉल लखनऊ में सजने को तैयार हैं।
1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा पुस्तक मेला
राजधानी लखनऊ में हर साल पुस्तक मेला लगाया जाता है ।वही आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर पुस्तक मेला 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मोती महल लॉन में आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक प्रेमियों को मिलेगा विशेष ऑफर

आजादी के अमृत महोत्सव थीम के तर्ज पर पुस्तक मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा । आपको बता दें कि हर किताब की खरीदारी पर कम से कम 10 फीसदी की छूट दी जाएगी ।
संयोजक मनोज सिंह चंदेल का बयान
मनोज सिंह चंदेल के अनुसार मोती महल लॉन में शुरू होने वाले 18वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला में पुस्तक प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर रहेंगे ।जहां न्यूनतम 10 फ़ीसदी से अधिकतम 50 फ़ीसदी तक किताबों में छूट दी जाएगी।
प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

पुस्तक मेला का आयोजन प्रोटोकॉल के मुताबिक किया जायेगा । बिना मास्क के एंट्री निषेध होगी। वहीं आपको बता दें की पुस्तक मेला में भीड़ अधिक ना हो इसके लिए पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
उद्घाटन
18वें पुस्तक मेला का उद्घाटन डिप्टी चीफ मिनिस्टर डॉक्टर दिनेश शर्मा जी की हाथों करवाया जायेगा । एक अक्टूबर को शाम पांच बजे पुस्तक मेला का उद्घाटन किया जायेगा।
एंट्री होगी फ्री

आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर यह पुस्तक मेला आयोजित हो रही है। वहीं उन्होंने अच्छी बात यह है की लोगों की एंट्री बिलकुल फ्री होगी। 18वां पुस्तक मेला में साहित्य प्रेमियों को एक से बढ़ कर एक पुस्तक को देखने व खरीदने का मौला मिलेगा।
क्या होगा खास
पुस्तक मेले को यादगार बनाने के लिए पुस्तकों का विमोचन, लेखक मंच, बेस्ट सेलर कॉर्नर, कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि के आयोजन पुस्तक मेला में होंगे। चित्र कला प्रदर्शनी, निबंध लेखन , गायन व लोक नृत्य के भी आयोजन पुस्तक मेला में होगा। स्थानीय लेखकों को भी मंच प्रदान किया जाएगा जिससे लखनऊ के प्रतिभावान लेखक को पहचान मिल सके ।
पार्टनर
रेडियो पार्टनर रग रग में लखनऊ सिटी, रॉयल कैफे, फोर्स वन हैं।
वेन्यू
किताबों के इस वार्षिकोत्सव में लखनऊ वासियों का स्वागत है। इस कार्यक्रम में सहभागी बनकर पुस्तक मेला को सफल बनाएं। अविस्मरणीय अनुभव के साथ अच्छी रोचक किताबों को लेकर अपने घर जाएं। मोती महल लॉन में राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा ।वही मोती महल लॉन सहारागंज मॉल के ऑपोजिट शाहनवाज रोड के पास है।










