लखनऊ 24 अक्टूबर: लखनऊ से यात्रा करने वाले यात्री का ध्यान दें। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिसंबर से फरवरी तक 3 महीने के लिए खराब मौसम एवं कोहरे की आशंका की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है ।ऐसे में ठंड के समय यात्रा करने में काफी लोगों को कठिनाइयों का सामना कर पड़ सकता है ।वहीं कुछ रूटों पर निरस्त हुई ट्रेनों का असर पड़ेगा ।जहां पर वेटिंग संख्या बढ़ेगी वहीं भारतीय रेलवे का कहना है कि वेटिंग की संख्या को देखते हुए निश्चित समय पर कुछ स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन कर सकते हैं ।
खराब मौसम की आशंका की वजह से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त की गई ट्रेनों की लिस्ट

1.04534 बरौनी अंबाला स्पेशल ट्रेन 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक
2.04533 अंबाला बरौनी स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक
3.5.01817 लखनऊ जंक्शन मेरठ सिटी राजरानी स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक
6.04818 मेरठ सिटी लखनऊ जंक्शन राज्यरानी स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च तक
7.05909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक
8.05910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर से 3 मार्च तक
02180 आगरा फोर्ट लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक
4.02179 लखनऊ जंक्शन आगरा फोर्ट स्पेशल 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक
9.04674 अमृतसर जयनगर स्पेशल ट्रेन 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक
10.04673 जयनगर अमृतसर स्पेशल ट्रेन 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक
11.15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक
12.05904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर से 2 मार्च तक
13.05933 न्यू तिनसुकिया अमृतसर स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक
14.05934 अमृतसर न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर से 25 फरवरी तक
15.04924 अमृतसर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक
16.04923 गोरखपुर अमृतसर स्पेशल ट्रेन 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक
पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार जी का बयान

मतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार जी के अनुसार कोहरे की आशंका को देखते हुए ट्रेन संचालकों संचालन में रेलवे विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं ट्रैक में पशु आदि आ जाने की वजह से एक्सीडेंट का भी खतरा बढ़ता है । उनका यह भी मानना है कि ट्रेन के निरस्तीकरण से मुसाफिरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ऐसे में असुविधा से बचाने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेन भी समय-समय पर ठंड के समय पर चलाए जाएंगे, जिससे कि यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
भारतीय रेलवे वेटिंग लिस्ट पर रखेगी नजर

भारतीय रेलवे के अनुसार ठंड के समय में कुछ रूटों पर कई ट्रेनों को निरस्त किया जाता है ।वहीं यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए भारतीय रेलवे वेटिंग लिस्ट पर भी नजर बनाए रहेगी। जिसके अनुसार अधिक वेटिंग होने पर भारतीय रेलवे तुरंत कोई स्पेशल ट्रेन का संचालन कर यात्रियों के दिक्कतों को दूर करेगी।
नोट : ट्रेन आंकड़े: सभार : जागरण न्यूज़










