लखनऊ 24 अक्टूबर: त्योहारों के मौसम को देखते हुए लखनऊ परिवहन निगम ने बड़ा फैसला यह लिया है। जहां दिवाली पर यात्रियों को राहत देने के लिए लखनऊ परिवहन रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ से दिल्ली के बीच अतिरिक्त कुल 25 ऐसी जनरथ बसें चलाने का निर्णय लिया। जिसके साथ ही यात्रियों को दिवाली में आवागमन के लिए परेशानी का सामना अब नहीं करना होगा।
लखनऊ- दिल्ली रुट के लिए अब हर आधे घंटे में मिलेगी बस

गौरतलब है कि दीपावली के त्यौहार पर लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए अब सफर बेहद आसान हो जाएगा ।जहां रोडवेज प्रशासन ने जनता की भीड़ के साथ ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट को देखते हुए लखनऊ एवं दिल्ली रूट पर कोई 25 अतिरिक्त Ac जनरथ बसों का बेड़ा लगाया है ।जिसके तहत लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने में बेहद आसानी होगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे पर भी इसका असर पड़ेगा एवं रेल पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा ।वही प्रोटोकॉल का भी पालन होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस का बयान
परिवहन क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार अतिरिक्त बसों से यात्रियों को काफी राहत पहुंचेगी ।वहीं रोडवेज प्रशासन ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए लखनऊ दिल्ली रुट पर 25 अतिरिक्त AC जनरथ बसों का बेड़ा जोड़ दिया है। इसके साथ ही पल्लव बोस का यह भी कहना है की बस पूरी तरह से सैनिटाइज की जाएगी जिससे की प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित किया जा सके ।
किराया

गौरतलब है कि यात्रियों को सस्ता किराया वाली ऐसी जनरल बसों का किराया लगभग ₹960 के आसपास रखा जाएगा। हालाकिं अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है । 24 अक्टूबर से रात्रि 12 बजे के उपरांत ऑनलाइन आप टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं वहीँ ऑफलाइन आप बस अड्डे पर जा कर भी बुकिंग करवा सकते हैं ।
1.आलमबाग से आनंद विहार नोएडा होते हुए जाने वाली जनता किराया ₹1065 है।
2.आलमबाग से कौशांबी आगरा एक्सप्रेस वे से जाने वाली जनरथ बस का किराया 989
3.आलमबाग से आनंद विहार आगरा एक्सप्रेस वे से जाने वाली जनरथ का किराया ₹1011
4.कैसरबाग से बरेली होते हुए कौशांबी जाने वाली एसी 3 *2 का किराया ₹806

वहीं दूसरी ओर गोरखपुर जाने वाली जनरथ बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है ।जिससे लोगों को आसानी हो। परिवहन निगम के प्रबंधक पल्लव बोस जी के अनुसार यात्री को सीट मिले और वह अपने गंतव्य आसानी से से पहुंचे यह परिवहन निगम की जिम्मेदारी है ।लखनऊ से दिल्ली आने और जाने वाले यात्रियों के लिए 25 जनरथ बसों की संख्या बढ़ा दी जाने से लोगों को राहत मिलेगी वहीँ परिवहन निगम को भी मुनाफा होगा।
n










