
लखनऊ 24 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में इस वर्ष दीपावली मेले का जोरदार आयोजन झूलेलाल पार्क जो कि हनुमान सेतु के पीछे गोमती नदी के किनारे हैं, वहां पर किया जाएगा ।यह मेला 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि नगर आयुक्त ने पहले ही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चाक-चौबंद प्रबंध कर लिए हैं। आपको बता दें कि लेजर शो से लेकर 19 चीजों का आप मजा लखनऊ के सबसे बड़े दिवाली मेले पर ले सकते हैं ।जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने कार्यक्रम के स्थल का लिया जायजा

गौरतलब है कि झूलेलाल मैदान पर दीपावली मेला 28 से शुरू किया जाएगा ।जिसके तहत लखनऊ के डीएम ने मेले से पहले स्थल का जायजा लिया। डीएम अभिषेक प्रकाश ने स्थिति के साथ व्यवस्थाओं पर भी पूर्ण निगरानी रखते हुए दिशा निर्देश दिया।
नगर आयुक्त ने भी लिया झूलेलाल वाटिका का जायजा
गौरतलब है कि अपर नगर आयुक्त अभय पांडे और पंकज सिंह ने झूलेलाल पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए । कोई भी त्रुटि दीपावली मेले की रौनक को खराब ना करें इसलिए छोटी से छोटी बातों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
हर जोन में लगेंगे 100 फूड स्टॉल
गौरतलब है कि इस साल फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के अनुसार नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स को स्टाल देगा। इसके साथ ही हर जोन में 100 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे ।जहां पर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे। गौरतलब है कि इस साल दीपावली मेले में लखनऊ में कुल 8 सौ से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 100-100 स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल भी होंगे।
दीपावली मेले में झूलेलाल पार्क में होगा लेजर के साथ-साथ फायर क्रैकर्स शो
गौरतलब है कि दीपावली मेले में झूलेलाल वाटिका में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा ।साथ ही साथ 4 नवंबर को समापन के दिन फायर-क्रैकर्स शो भी किया जाएगा। श्री रामचंद्र के अयोध्या आगमन पर भव्य लेजर शो का आयोजन झूलेलाल मैदान पर किया जाएगा।
नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार कैलाश खेर बढ़ाएंगे मेले की शान
नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी जी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि कैलाश खेर दीपावली मेले की रौनक बढ़ाते हुए नजर आएंगे ।वहीं गुरु रंधावा, बादशाह समेत अन्य गायकों को भी बुलाने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है।
इन 21 चीजों का ले सकते हैं आप झूलेलाल दीपावली मेले पर मजा
1.कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया जाएगा
2.आवाज संध्या के अंतर्गत लोक गायन की प्रस्तुति की जाएगी
3.प्रख्यात कवियों द्वारा कवि सम्मेलन किया जाएगा
4.भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा
5.लेजर शो का आयोजन किया जाएगा
6.फायर-क्रैकर शो किया जाएगा
7.मुशायरा का भी आयोजन झूलेलाल मैदान पर किया जाएगा
8.मैजिक शुभ आयोजन दीपावली मेले पर होगा
9.बच्चों के लिए इंटरटेनमेंट जोड़ रखा जाएगा जहां फूड जोन होंगे
10.पेंटिंग के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा
11. स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा
12.दीपावली मेले में एंटरटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जहां पर आप सेल्फी प्वाइंट के तहत सेल्फी ले सकेंगे
13.वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां से आप विभिन्न विभिन्न जनपदों के कारीगरों के द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चीजें खरीद सकेंगे
14.म्यूजिकल बैंड शो का आयोजन किया जाएगा
15.टैलेंट शो के साथ फोक नाइट का आयोजन भी किया जाएगा
16.बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी होंगे
17.विभिन्न विभिन्न तरह के पकवान खाने का आनंद भी आपको स्ट्रीट वेंडर द्वारा प्रदान किया जाएगा
18.घरेलू सामग्री मेले में महिलाओं को लुभायेगीं।
19.शिकायत केंद्र के साथ हेल्प डेस्क की होगी सुविधा









