इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल मुकाबले की तारीख लगभग सामने आ गई है। 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। आईपीएल 2022 का आगाज मार्च के आखिरी हफ्ते में होना लगभग तय है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 का यह 15वां सीजन होगा। इस 15वें सीजन में ग्रुप स्टेज के 70 मैच खेले जाएंगे। क्रिकबज की खबर के मुताबिक आईपीएल के 55 मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे और 15 मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। आपको बता दें कि बीसीसीआई इसको लेकर 24 फरवरी को अंतिम निर्णय ले सकती है। आपको बता दें कि अभी बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्रिकबज की खबर के मुताबिक 55 मुकाबले में मुंबई में खेले जा सकते हैं। यह 55 मुकाबले मुंबई के तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम शामिल हैं। वहीं इसके अलावा पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भी 15 मैच खेले जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला किसी भी हाल में समापन होना है। यानी कि 29 मई को आई पी एल 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि अभी प्लेऑफ के लिए स्थान और तारीख तय नहीं हुई है।
इस तारीख से शुरू हो सकता है मुकाबला
अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो इसके आगाज के लिए 2 तारीखें सामने आई हैं। आईपीएल 2022 का मुकाबला 26 मार्च या फिर 27 मार्च से हो सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि आईपीएल के अधिकारी आईपीएल 2022 के मैचों की तारीखों को लेकर 24 फरवरी को अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
वहीं अगर आईपीएल 2022 के टीमों की बात करें तो इस सीजन में 8 टीमों की बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसी सीजन में दो नई टीमें जुड़ी हैं। पहली टीम है गुजरात टाइटंस और दूसरी टीम है लखनऊ सुपरजाइंट्स। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे और केएल राहुल पंजाब किंग्स की तरफ से खेले थे। पिछ्ले सीजन में केएल राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान भी थे।










