लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 24 फरवरी को IND vs SL T20 मुकाबला, रोहित लखनऊ में दूसरी बार करेगें कप्तानी

0
1459
views
PC BCCITwitter

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला का पहला मैच लखनऊ के कान्हा स्टेडियम में 24 फरवरी को होगा। जहां भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों होगी ।वहीं कोच की भूमिका में राहुल द्रविड़ होंगे। गौरतलब है कि पिछले 2 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जहां वेस्टइंडीज ने वनडे श्रृंखला में 3-0 से रौंदा था । वहीँ टी20 श्रृंखला में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3-0 से वेस्टइंडीज की टीम को पछाड़ा तथा  Tटी-20 श्रृंखला में भी भारतीय टीम ने 3-0 से वेस्टइंडीज का क्लीनस्वीप किया। वहीं अब बारी  श्रीलंका की है। जहां भारत और श्रीलंका के बीच अटल बिहारी वाजपई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच खेला जाएगा वही दोनों ही टीमें लखनऊ पहुंच चुकी है ।जहां दोनों ही टीमों ने जमकर अभ्यास किया।

बिना दर्शकों होगा इकना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में का बल्ला मुकाबला

गौरतलब है कि 24 फरवरी को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले प्रथम t20 मैच बिना दर्शकों के होने से खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रेमियों भारी निराशा प्रदान करने वाली है ।जहां लोगों का यह आवाहन था कि 50 फ़ीसदी से स्टेडियम को खोल कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खेल देखने की परमिशन मुहैया कराई जाए। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया है । लखनऊ वासियों को अब आईपीएल का इंतज़ार करना होगा ।

भारत और श्रीलंका के बीच काली पिच पर होगा मुकाबला

आपको बता दें कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुल 9 पिच हैं। जिन्हें स्पोर्ट्स कमेटी ने तैयार कर दिया है इसमें से कुछ तो पीछे काली हैं एवं एक पिच लाल बताई जा रहीं  हैं। गौरतलब है कि विशेषज्ञों के अनुसार काली पीच पर मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा ।आपको बता दें काली पिच बल्लेबाज़ों के लिए बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है ।

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी-20 – 24 फरवरी (शाम 7 बजे), लखनऊ
दूसरा टी-20 – 26 फरवरी (शाम 7 बजे), धर्मशाला
तीसरा टी-20 – 27 फरवरी (शाम 7 बजे), धर्मशाला

श्रीलंका के खिलाफ भारत की 16 सदस्यीय टी-20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), रितुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकिपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तन), आवेश खान।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here