खुशखबरी: नए साल पर लखनऊ के कैसरबाग से बिस्कोहरा के लिए एसी जनरथ बस शुरू, रूट देखें

0
971
views
Good news: AC Janrath bus starts from Kaiserbagh in Lucknow to Biskohra on New Year, see route
खुशखबरी: नए साल पर लखनऊ के कैसरबाग से बिस्कोहरा के लिए एसी जनरथ बस शुरू, रूट देखें picture :Lucknow News 24

लखनऊ 8 जनवरी: लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से जनता की मांग पर परिवहन निगम द्वारा जनता को ठंड में बड़ी राहत दी गई हैं। जहां कैसरबाग बस डिपो से अब बाराबंकी और गोंडा के रास्ते बिस्कोहर पहुंचा जा सकेगा। वहीं सराहना करने वाली बात यह है की जनरथ वातानुकूलित बस को इस मार्ग पर लगाया गया है जिससे की ठंड के समय यात्रियों को आराम मिल सके और ठंड से राहत मिले।

कैसरबाग से जनरथ बस से प्रस्थान करने का समय

Good news: AC Janrath bus starts from Kaiserbagh in Lucknow to Biskohra on New Year, see route
खुशखबरी: नए साल पर लखनऊ के कैसरबाग से बिस्कोहरा के लिए एसी जनरथ बस शुरू, रूट देखें Picture:Lucknow news 24

गैरतलब है की कैसरबाग बस स्टेशन से बिस्कोहर के लिए रोजाना जनरथ वातानुकूलित बस दोपहर के 2 बजे अपने गंतव्य की और निकलेगी और शाम 7.30 मिनट पर बिस्कोहर पहुंचेगी। वहीं यह बस रोजाना चलेगी। दूसरी ओर यही बस तड़के सुबह 6.30 बजे चलकर 12 बजे दोपहर के आलमबाग बस टर्मिनल में आएगी।

रूट देखें

कैसरबाग से यह बस चलकर अवध स्टेशन , बाराबंकी , गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर , मुदिला, ओरझर होते हुए बिस्कोहर पहुंचेगी।

लखनऊ से बिस्कोहर की दूरी और किराया

लखनऊ से बिस्कोहर के लिए यात्री को 312 रूपये जनरथ एसी बस के लिए देने होंगे। वहीं आपको बता दें की जनरथ वातानुकूलित बस 217 किलोमीटर का सफर तय कर अपने गंतव्य बिस्कोहर पहुंचेगी।

हाल में ही नेपाल के लिए भी कैसरबाग से  बस शुरू

गौरतलब है लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से नए साल से नेपाल भारत मैत्री समझौते की तहत नए जनरथ एसी बस को लखनऊ से नेपाल के लिए शुरू किया गया है। जहां यह बस लखनऊ से कैसरबाग बस स्टेशन से चलकर नेपालगंज तक चलेगी वहीं यह जनरथ बस वापसी में नेपालगंज से आलमबाग बस टर्मिनल आएगी।

चंडीगढ़ के लिए शुरू हुआ कैसरबाग से बस

Good news: AC Janrath bus starts from Kaiserbagh in Lucknow to Biskohra on New Year, see route
खुशखबरी: नए साल पर लखनऊ के कैसरबाग से बिस्कोहरा के लिए एसी जनरथ बस शुरू, रूट देखें Picture:Lucknow news 24

आपको बता दें की कैसरबाग बस स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए सुपर लग्जरी बस पवनहंस बस का भी संचालन शुरू किया गाया है। जहां यह बस शाम के 5.30 मिनट पर निकलकर सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह बस कुल 766 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इस बस का किराया 2004 रूपये है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here