
लखनऊ 5 जनवरी: राजधानी लखनऊ के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से गोमती नगर स्टेशन में बड़े बदलाव देखने मिले हैं। या नए वर्ष 2022 के पहले ही हफ्ते में गोमती नगर स्टेशन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जहां एक बार फिर से 2 महीने के बाद “गोमती नगर स्टेशन (Gomti Nagar Station) का “लोगो” फिर से वापस आ गया है। आपको बता दें कि पिछले 2 महीने से गोमती नगर स्टेशन के बाहर भवन के ऊपर लोगों गायब था। वही “लोगो” के साथ 6 बड़े बदलाव किये गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी आगे खबर में दी गई है।
गोमती नगर स्टेशन का “लोगो” (Gomti Nagar Station development work 2022)

आपको बता दें कि गोमती नगर स्टेशन पर पेंटिंग का काम जारी था ।जिसके लिए 2 महीने से गोमती नगर स्टेशन के बाहर भवन पर “लोगो” गायब था। वही नए वर्ष के शुरुआत के साथ गोमती नगर का “लोगो” फिर से गोमती नगर स्टेशन के बाहर पटल पर उकेर दिया गया है। वहीं आपको बता दें की पिछले दो महीने से गोमती नगर स्टेशन पर केवल डिस्प्ले लाइट जल रहीं थी । हालाकिं पेटिंग के कार्य होने की वजह से भवन के “लोगो” को साफ़ किया गया था और फिर से लोगो को 2 महीने बाद अंकित किया गया ।
फिर से चली एटीवीएम मशीन (Gomti Nagar Railway station Avtm machine)

एक बार फिर ऑटोमैटिक टिकेट वेंडिंग मशीन पुनः नए साल 2022 में गोमती नगर स्टेशन में चालू कर दिया गया है। जिसके द्वारा स्मार्ट बुकिंग यात्री एवीटीएम मशीन द्वारा कर सकते हैं। इसमें यात्री अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं वही एवी एटीएम मशीन द्वारा जारी टिकट का निरस्तीकरण आप बुकिंग काउंटर से करवा सकते हैं गौरतलब है कि स्मार्ट कार्ड बुकिंग काउंटर 400 200-500 देकर एटीएम मशीन से स्मार्ट कार्ड ले सकते हैं। गोमती नगर स्टेशन पर एक एटीएम मशीन इंस्टॉल है जहां से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन द्वारा अनारक्षित टिकट 3% का टिकट बोनस के साथ यात्रियों को मिल रहा है।
गोमती नगर स्टेशन के भवन के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक भी हुआ चकाचक
गोमती नगर स्टेशन पर अब सफेद और लाल रंग के पेंट किए गए हैं। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भी वाल को सफेद रंग से चकाचक कर दिया गया है। इसके साथ ही रूफ टॉप को भी मजदूरों द्वारा जाले हटाकर सफेद रंग से पेंट करने का कार्य किए जा रहा है। कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।
स्टेशन के बाहर पेंट की जा रहीं हैं कलाकृतियां

गौरतलब है की गोमती नगर स्टेशन के बाहर दीवारों पर देश भक्ति से जुड़ी कलाकृतियों को भी कलाकारों द्वारा उकेरा जा रहा है जिससे गोमती नगर स्टेशन का लुक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक लग रहा है।
प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए बना फूट ब्रिज
गौरतलब है की गोमती नगर स्टेशन में प्लेटफॉर्न नंबर तीन और चार पर जाने के लिए अब यात्रियों के लिए फूट ब्रिज बनकर लगभग तैयार है। जिसमें एक ओर से यात्री प्लेटफॉर्म में जा सके हैं।
टिकेट काउंटर पर लगे एलईडी डिस्प्ले

टिकेट काउंटर पर दो एलईडी डिस्प्ले को लगाया जा रहा है। वहीं इसको दुरस्त करने के लिए मैकेनिक भी रेलवे द्वारा लगाया गया है। जिससे की डिस्प्ले द्वारा प्रोटोकॉल का पालन कर आसानी से ट्रेन के स्टेटस का पता लगाया जा सके।









