
लखनऊ 5 जनवरी: कई महीनों के प्रयास के बाद लखनऊ से नेपाल के (नेपालगंज) तक यात्रा करने वालों के लिए बेहद खुशी की खबर आ रही है ,जहां अब लखनऊ से यात्री आसानी से नेपाल के नेपालगंज तक की यात्रा डायरेक्ट कर पाएंगे। जिसके लिए नेपाल के साथ सारी सरिता पूरी तरह से पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि लखनऊ से यात्री जनरथ वातानुकूलित बस से नेपालगंज की यात्रा कर पाएंगे दूसरी ओर भारत और नेपाल मैत्री बस सेवा के अंतर्गत सारी औपचारिक कार्यों को निपटा दिया गया।
नेपाल और भारत के बीच बस परमिट हुई जारी

राजधानी लखनऊ से अब डायरेक्ट नेपाल के लिए यात्री और जा सकेंगे, जिसके लिए भारत और नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा के अंतर्गत दोनों देशों के बीच परमिट जारी कर दी गई है ।इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। जहां यात्री रात्रि में जनरथ बस से नेपाल की ओर जा सकेंगे ।वहीं नेपाल से भी अब जनरथ बस द्वारा लखनऊ आया जा सकेगा।
प्रतिदिन चलेंगे ऐसी जनरथ बस (Lucknow-Nepal Janrath Bus Running date)
गौरतलब है कि लखनऊ से नेपाल के लिए बहाल जनरथ एसी बस में लोग प्रतिदिन सफर कर पाएंगे। इसकी औपचारिक घोषणा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा कर दी गई है वहीं भारत और नेपाल के बीच परमिट आदि को लेकर सारे कार्यकलाप पूरे कर लिए गए हैं।
लखनऊ के कैसरबाग से चलेगी जनरथ बस(Lucknow-Nepalganj Janrath Bus starting Point)
लखनऊ से नेपालगंज जनरथ एसी बस की सेवा पुनः प्रारंभ कर दी गई है जिसके लिए परमिट के कार्य पूरे कर दिए गए हैं, वहीं लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से रात्रि के 9:30 पर वातानुकूलित जनरथ बस नेपाल के नेपाल गंज के लिए चलाई जाएगी ।वही जनरथ बस बहराइच, नानपारा होते हुए नेपाल पहुंचेगी। आपको बता दें कि यह बस 296 किलोमीटर का सफर तय करेगी। गौरतलब है कि वापसी के समय यही जनरथ एसी बस तड़के सुबह 6:00 बजे चलकर वापसी के समय कैसरबाग बस स्टेशन की बजाय आलमबाग बस टर्मिनल पर उतरेगी।
बस पूर्ण तरह से सैनिटाइजेशन होने के बाद आलमबाग से कैसरबाग बस स्टेशन जाएगी (Janrath Bus Lucknow-Nepalganj)

गौरतलब है कि प्रोटोकॉल के साथ सैनिटाइजेशन का पूर्ण ध्यान लखनऊ से नेपालगंज चलने वाले जनरथ एसी बस में रखा जाएगा जहां पर यह जब नेपालगंज से निकलकर लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल पर पहुंचेगी तो इसमें पूर्ण रूप से सैनिटाइजेशन आदि करके उन्हें इस को तैयार कर कैसरबाग बस स्टेशन भेजा जाएगा जहां से गया फिर अपने गंतव्य नेपालगंज के लिए रवाना की जाएगी।
लखनऊ नेपालगंज जनरथ एसी बस का किराया(Lucknow-Nepalganj Janrath Bus fare)
लखनऊ से नेपाल गंज जाने वाली वातानुकूलित जनरथ बस में कुल 40 सीटें होंगी जिस का किराया ₹355 होगा।









