चिंताजनक: लखनऊ में गाड़ी चला रहे हैं तो ये खबर आपके लिए, एक साल में इतने कटे चालान, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल इस्तेमाल करने से हुई इतनी मौत

0
582
views
traafic police lucknow

लखनऊ ,26 जुलाई, आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज जी ने  हैरान करने वाली बात बताई जहां आंकड़ों के आधार पर लखनऊ में लगभग रोज एक व्यक्ति की मौत गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल से बात करने से हो रही है।

जानिए सबसे अधिक चालान काटने की वजह

traffic police lucknow

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वालों की की जा रही है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें हाथ में रखना या डिक्की में रखने का कोई तुक नहीं है।लखनऊ शहर की सबसे अच्छी बात यह रही कि आरटीओ चेकिंग के दौरान यह सामने आया है कि एक भी ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान नहीं हुआ है।

हैरान करने वाले आंकड़े 

गौरतलब है की पिछले एक साल में कुल 2693 हादसे को दर्ज किया गया जहाँ लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हुए हादसा का शिकार हुए । लेकिन लखनऊ में चालान की संख्या कम प्रतीत हुई है । गौर करने वाली बात यह है की 1 अप्रैल से 31 मार्च 2021 के बीच कुल 312 लोगों ने अपनी जान  मोबाइल का इस्तेमाल  करते हुए किया है ।

1 साल में जानिए किन अपराधों पर कैप चालान काटा

बिना हेलमेट 7242
अवैध बस संचलान 1211
प्रेशर हॉर्न 472
ओवरलोडिंग 142
वायु प्रदूषण 864
ट्रक ओवरलोडिंग 518
रेट्रो रिफ्लेक्टर 392

 

ऐसे में लोगों की लापरवाही की वजह से कई जान संकट में आ जाती हैं । यातायात के नियमों का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है । इसके हलके में आंकने की गलती कदापि ना करें । लखनऊ में सर्वाधिक चलाना बिना हेलमेट वालो की होती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here