लखनऊ में कक्षा 5 तक के स्कूल सितंबर से खुलेंगे, इस तारीख से शुरू होगी कक्षा 6 से 8 वीं की पढ़ाई

0
921
views
लखनऊ 17 अगस्त:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनलॉक की प्रक्रिया पूरी तरह से लगभग पूर्ण हो चुकी है। जहां अब स्कूल एवं कॉलेज के खुलने का भी सिलसिला जारी हो गया है। वहीं लखनऊ में कक्षा एक से पांच तक के स्कूल भी अब खोले जा रहे हैं। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल अब 1 सितंबर से खुलेंगे। सभी बच्चे आकर ऑफलाइन पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. गौरतलब है कि 6 से 8 तक के स्कूल में भी पढ़ाई 23 तारीख अर्थात रक्षाबंधन के बाद से शुरू होने के आसार हैं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैठक में स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल के साथी उच्च प्रारंभिक शिक्षा के सभी संस्थान को खोले जा चुके हैं ।गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सभी संस्थानों में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ दो शिफ्ट में स्कूल एवं कॉलेज चलाने का निर्देश विभाग को दिया है। यह आदेश सभी बोर्ड पर लागू होगा।

स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं बच्चों में उत्साह

गौरतलब है कि 5 महीने के बाद फिर से स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है एवं स्कूल में कॉलेज के कर्मचारियों की रिपोर्ट भी स्कूल को रिकॉर्ड में रखना होगा। बच्चे और छात्र दोनो ही उत्साहित । जहां टेक्निकल विषमताओं की जैसे की इंटरनेट का ठीक काम ना करना, लाइट चली जाना फोन का चार्ज ना होना जैसे समस्याओं की वजह से शिक्षक के साथ छात्र भी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

50 फीसदी की क्षमता के साथ स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे

स्कूल और कॉलेज 12 सेक्टर में चलेंगे वहीं 50 फीसदी की क्षमता के साथ स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।
स्कूल और कॉलेज में हेल्प डेस्क रहेगा जहां पर किसी को भी कोई परेशानी होने पर वह आकर उनसे मिल सकता है।
स्कूल और कॉलेज में शिक्षकों का या काम रहना की एक-एक छात्र अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरे यह स्कूल प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।थर्मल मीटर के द्वारा सभी छात्र छात्राओं का स्कूल एवं कॉलेज में प्रवेश से पहले चेकिंग अनिवार्य होगासभी छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी मांस पहनना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here