आखिर क्या हुआ जब अचानक KBC-13 की करोड़पति यूपी की बेटी हिमानी से मिलने पहुंचे जुबिन नौटियाल

0
789
views
After all, what happened when suddenly Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani's dream came true
Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani's dream came true
यूपी की बेटी हिमानी जिन्होंने इस वर्ष कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (KBC-13 winner) में पहली करोड़पति बनाने का गौरव हासिल किया ।अब वह वापिस अपने घर आगरा आ चुकी हैं। अब हिमानी सेलिब्रिटी बन चुकी है और लोगों की बधाइयां एवं लोगों का घर आना जाना लगा हुआ है ।इसी बीच सिंगिंग जगत के जाने-माने एवं हिमानी बुंदेला के  फेवरेट सिंगर जिसे मिलने के सपने हिमानी ने बरसो से संजोए थे वह सपना पूरा किया जुबीन नोटियाल ने,जिन्होंने हिमानी बुंदेला को आगरा में घर पहुंचकर अचंभित कर दिया ।

हिमानी का सपना जुबिन ने किया पूरा

Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani’s dream came true
गैरतलब है की हिमानी ने केबीसी में जुबिन नौटियाल से मिलने की इच्छा जहीर की थी। अपने फैंस का दिल रखने खुद जुबिन एक पत्रकार बनकर हिमानी से मिलने उनके घर पहुंच गए।

पत्रकार बनकर पहुंचे जुबिन

After all, what happened when suddenly Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani's dream came true
Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani’s dream came true. pic credit: Twitter
जुबिन हिमानी को सरप्राइस देने के लिए उनके घर पहुंचे । जो मैंने जुबीन हिमानी का इंटरव्यू लेते हुए उनसे पूछा कि उनका फेवरेट सिंगर कौन है? हिमानी ने जुबिन नौटियाल का नाम लिया। इसके बाद  जुबीन ने हिमानी बुंदेला को उनका फेवरेट गाना गाने कहा हिमानी बुंदेला ने “खुशी जब भी तेरी” गाना गाकर जुबिन को सुनाया ।तभी जुबिन  बोल पड़े यह गाना मई भी गा सकता हूँ ।जैसे ही जुबीन ने गाना शुरू किया हिमानी बुंदेला ने उनकी आवाज पहचान ली। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि जुबिन उनके सामने बैठे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह उनसे कभी मिल पाएंगी इतनी जल्दी उनकी ख्वाहिश पूरी होगी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।

अपने फेवरेट सिंगर जुबिन के साथ हिमानी ने गाया गाना, किया डांस

After all, what happened when suddenly Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani's dream came true
After all, what happened when suddenly Jubin Nautiyal came to meet the millionaire Himani of KBC 13, Himani’s dream came true
अपने फेवरेट सिंगर जुबिन से मिलकर हिमानी बुंदेला बेहद खुश नजर आई । वहीं  ना केवल उनका सपना साकार हुआ बल्कि जुबिन ने हिमानी से मिलने हज़ारों किलोमीटर का सफर तय किया , जिससे यह दर्शाता है की जुबिन अपने फैंस के लिए कितना बड़ा दिल रखते हैं ।

जुबीन ने हिमानी बुंदेला के लिए गाना गाया वही उनके साथ राउंड डांस भी किया ।हिमानी बुंदेला एवं उनके परिवार ने जुबीन का तहे दिल से धन्यवाद किया ।इसके बाद जुबिन कार में बैठकर अपने गंतव्य के लिए निकल गए । केबीसी सीजन 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला का सपना साकार हुआ ।हिमानी की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है एवं उनके हिम्मत एवं जज्बे को सलाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here