मिलिए लखनऊ के “फूड मैन” से जिसने खुद भूख से लड़ कर लोगों की भूख मिटाने तक का सफर किया तय 

0
883
views
food men of lucknow
food men of lucknow Vishal
लखनऊ में एक ऐसा शख्स हैं जिसे यहां के लोगों ने ‘फूडमैन’ की उपाधि दी है। आखिर कौन है ये फूड मैन ? क्यूं मिली उसे ये उपाधि? क्यूं ये फूड मैन अस्पताल में आए मरीजों के तीमारदारों को खिलाता है मुफ्त में ? सभी सवालों का जवाब हम एक एक करके देंगे।
लखनऊ के विशाल सिंह को फूड मैन (Food Men) की उपाधि दी गई है। गौरतलब है की विशाल लखनऊ के अस्पतालों में आए मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त में भोजन करवाते हैं। रोजाना विशाल हजारों अस्पताल में आए तीमारदारों को मुफ्त में भोजन करवाते हैं।
39 वर्षीय विशाल सिंह जिन्हें हम फूड मैन के नाम से भी जानते हैं। वह लखनऊ के अलग अलग हॉस्पिटल में अपनी सेवा मुहैया करवाते हैं। विशाल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), बलरामपुर अस्पताल और लखनऊ के लोहिया अस्पताल में रोजाना 1,000 से अधिक अस्पताल में आए तीमारदारों को खाना खिलाते हैं।

विशाल सिंह अपने संगठन विजय श्री फाउंडेशन : ‘प्रसादम सेवा की शुरुआत की

फूड मैन (Food Men )बनने के पीछे की कहानी की बात की जाए तो एक वक्त ऐसा रहा जब गुड़गांव के एक अस्पताल में विशाल के पिता का इलाज चल रहा था, जहां आर्थिक स्तिथि खराब होने की वजह विशाल सिंह को सस्ते भोजन की तलाश में दूर जाना पड़ता था। जब विशाल ने अपने पिता को खो दिया, अब विशाल ने अपने आप से वादा किया को अगर वो जीवन में अगर सक्षम हुए, तो वह यह सुनिश्चित करेगें कि अस्पताल में गरीब तमीरदार कभी भूखे न रहें।

14 साल बाद पूरा किया खुद से किया वादा

food men of lucknow vihal
food men of lucknow vishal
चौदह साल बाद, विशाल सिंह अपने संगठन विजय श्री फाउंडेशन के माध्यम से ‘प्रसादम सेवा’ चला रहे हैं इसका एक मात्र मकसद जो रोगियों के तमरदारों को मुफ्त भोजन करवाना है। विशाल बिजली के सामान की यूनिट के मालिक हैं। इससे पहले विशाल घर में खाना बनाकर अस्पताल के अस्पताल के बाहर बांटते थे।

लोहिया अस्पताल ने विशाल को दी जगह

लोहिया अस्पताल प्रशासन ने फूड मैन विशाल (Food Men Vishal)    को उनके , निस्वार्थ भाव को देखकर उन्हें किचन के लिए जगह मुहैया कराई। जहां अब विशाल अस्पताल में आए मरीजों के तीमारदारों को भोजन मुफ्त में मुहैया करते है।

इतने बजे हॉस्पिटल के बाहर मिलता है खाना

food men of lucknow

 गौरतलब है की दोपहर 12.30 से 3.30 बजे के बीच टोकन देने के बाद खाना बाटा जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है की विशाल की संगठन किसी भी पैसे दान में नहीं लेता बल्कि स्वैच्छिक रूप से राशन का दान लेता है।
 फूड मैन विशाल लखनऊ के केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल और लोहिया अस्पताल में खाद्य पैकेज की आपूर्ति भी करता है।

फूड मैन विशाल ने की कोरोना में हजारों लोगों की मदद

जब लखनऊ में कोविड की लहर प्रचंड थी इस दौरान फूड मैन विशाल ने हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की और सेवा भाव का परिचय दिया।विशाल का सपना है की वह देश को भूख मुक्त बनायेगे जिस अभियान की दिशा में वह रात दिन लगे हुए हैं।
एक भूखे आदमी की पीड़ा वही समझ सकता है जो कभी भूखा रह हो, जिसने उस भूख और उस तड़प को महसूस किया हो। हमें गर्व है की नवाबों तथा संस्कारों के इस लखनऊ या कहें लक्ष्मणपुरी में विशाल जैसे फूड मैन रहते हैं ।
आप फूड मैन के बारे में क्या कहना चाहेंगे। जरूर कॉमेंट में बताएं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here