लखनऊ से होकर निकलने वाली 6 ट्रेनें हुई रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इन 6 ट्रेनों रूट में बदलाव

0
447
views
Due to cancellation of 6 trains passing through Lucknow, problems of passengers increased, changes in these 6 trains route
लखनऊ से होकर निकलने वाली 6 ट्रेनें हुई रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इन 6 ट्रेनों रूट में बदलाव

लखनऊ भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट करने के साथ लखनऊ से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जहां कारण की बात की जाए तो उत्तरी रेलवे द्वारा लुधियाना मार्ग पर इंटरलॉकिंग और रिमॉडलिंग करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मजदूर संगठन कमिटी द्वारा पंजाब में आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों को कैंसल करनी पड़ी हैं, जिससे की सबसे अधिक दिक्कत का सामना वो यात्री कर रहें हैं जो जम्मू गए थे और अब वापिस होने के लिए उनके पास ट्रेन के विकल्प कम हो गए हैं। यात्रियों की बात की जाए तो नॉर्थ इंडियन के लोगों की संख्या अधिक है। जहां बिहार, यूपी, गुजरात ,महाराष्ट्र, दिल्ली आदि के अधिक सैलानी हैं।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

लखनऊ से होकर निकलने वाली 6 ट्रेनें हुई रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इन 6 ट्रेनों रूट में बदलाव

ट्रेन संख्या 15211

यह ट्रेन दरभंगा से शाम में 5 बजकर 20 मिनट पर खुलकर अपने गंतव्य अमृतसर सुबह के 1.45 मिनट पर पहुंचती है। यह ट्रेन 23 दिसंबर को अपने आरंभिक मूल स्टेशन से नहीं खुलेगी।

ट्रेन संख्या 15212

अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस 25 दिसंबर को निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 18104

अमृतसर टाटानगर जलियाबाग एक्सप्रेस 24 दिसंबर राजपुरा होकर चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 12.45 मिनट पर खुलकर लखनऊ 2.50 सुबह पहुंचकर टाटानगर के लिए निकलती है।

ट्रेन संख्या 12317

अकलतख्त ट्रेन 23 दिसंबर को कोलकाता से लखनऊ सुबह के 2.43 पहुंचेगी। इसके उपरांत यह ट्रेन चड़ीगढ़ होकर सानेवाह रूट से निकलेगी।

ट्रेन संख्या 13308

गंगा सतलुज एक्सप्रेस का रूट 24 दिसंबर को बदला जाएगा जहां यह ट्रेन धुरी राजपुरा रूट के रास्ते संचालित होगी। यह ट्रेन फिरोजपुर से चलकर सुबह 10.20 मिनट पर लखनऊ पहुंचती है।

लखनऊ से होकर निकलने वाली ये 6 ट्रेन हुई कैंसल

लखनऊ से होकर निकलने वाली 6 ट्रेनें हुई रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इन 6 ट्रेनों रूट में बदलाव picture: Lucknow news 24

गाड़ी संख्या 14649 अप सरयू यमुना एक्सप्रेस

यह ट्रेन जय नगर से सुबह के 8.40 में निकलकर लखनऊ सुबह के 12.40 मिनट पर पहुंचकर अपने गंतव्य अमृतसर के लिए निकलती है।

गाड़ी संख्या 14650 डाउन

यह ट्रेन अमृतसर से कैंसल की गई है वहीं यह ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। जहां अब यह ट्रेन 22 दिसंबर को अंबाला कैंट से निकलेगी। यह ट्रेन सुबह 6.10 पर लखनऊ पहुंची है।

गाड़ी संख्या 13308

फिरोजपुर कैंट धनबाद सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई है। यह ट्रेन लखनऊ लखनऊ होकर 10.20 मिनिट सुबह निकलती है।

गाड़ी संख्या 12332

जम्मू से निकलकर हिमगिरि एक्सप्रेस लखनऊ सुबह के 3.20 पर पहुंचकर हावड़ा के लिए निकलती है।

ट्रेन संख्या 00468

अमृतसर से हावड़ा, लखनऊ होकर जाने वाली यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 1.25 मिनट पर निकलकर कानपुर होते हुए हावड़ा पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस

यह ट्रेन मुरादाबाद के निकलकर लखनऊ शाम के 5.00 बजे पहुंचकर कोलकाता 3.40 मिनट दोपहर को पहुंचती है।

हालाकिं ये सभी ट्रेनों को कारणवश रद्द किया गया था वहीँ यह सभी ट्रेन को पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है जिससे की यात्रियों को दिक्कत ना हो ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here