लखनऊ 23 दिसंबर: राजधानी लखनऊ में शीतलहर का कहर जारी है। जहां दिन प्रतिदिन ठंडक बढ़ती जा रही है, वहीं त्योहारों के मौसम में 25 दिसंबर (क्रिसमस) और न्यू ईयर नजदीक आ रहा है ।जहां लखनऊ वासी छुट्टियों में बाहर जाने के कार्यक्रम को बना रहे हैं वही ठंडक की वजह से कई ट्रेनें रद्द हैं एवं फ्लाइट के टिकट भी आसमान छू रहे हैं। इसी के बीच परिवहन निगम द्वारा शहर वासियों को सौगात दी गई है, जहां 10 से अधिक अल्ट्रा लक्ज़री पवनहंस बसों को 6 जगहों के लिए चलाया जा रहा है ।
यह लग्जरी बसों को चंडीगढ़, देहरादून, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी, काठगोदाम के लिए चलाया जा रहा है। जिससे कि यात्री काफी खुश एवं प्रसन्न नजर आ रहे हैं ।यह लग्जरी बस राजधानी लखनऊ के दो बस स्टेशनों से संचालित किया जाएगा ।लग्जरी बसों से यात्रियों की मुश्किलें आसान होगी वही वातानुकूलित बसे होने से यात्रियों को ठंड में आरामदायक यात्रा की सुविधा भी प्राप्त होगी।
इन चीजों को के लिए चलाई जा रही हैं राजधानी लखनऊ से पवनहंस बसें

राजधानी लखनऊ से नगर परिवहन निगम द्वारा काफी दिनों के बाद पवनहंस बसों को मार्गों पर उतारा गया है। जहां इसकी सराहना सभी शहरवासी कर रहे हैं। वहीं ठंड के मौसम में काफी यात्रियों की मुश्किलें भी इस लग्जरी बस पवनहंस द्वारा आसान कर दी गई है।
1)पंजाब के चंडीगढ़
2)उत्तराखंड के देहरादून
3)काठगोदाम
4)वाराणसी
5)प्रयागराज
6)अलीगढ़ नई बसों का संचालन किया जाएगा।
लखनऊ से इन छह जगहों के लिए जाने वाली पवन हंस बसों का किराया
लखनऊ के आलमबाग और कैसरबाग से इन बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए किराया का भी निर्धारण कर लिया गया है। आगे बात करते हैं किराए की इसकी जानकारी आगे देखें।
लखनऊ से चंडीगढ़: कुल दूरी 766 किलोमीटर, किराया 1980

चंडीगढ़ जाने के लिए पवनहंस बसों को आप कैसरबाग बस स्टेशन से पकड़ सकते हैं ।यह बसें कैसरबाग बस स्टेशन से चंडीगढ़ शाम के 5:30 पर चलेगी वही 13 से 14 घंटे के बाद ही अपने गंतव्य पहुंचेगी ।गौरतलब है कि चंडीगढ़ बस स्टेशन से यही पवन हंस बस अगले दिन 3:00 बजे लखनऊ की ओर आएगी।
लखनऊ से अलीगढ़ कुल दूरी 439 किलोमीटर, किराया 1088
लखनऊ से अलीगढ़ जाने के लिए पवन हंस बस आपको आलमबाग बस स्टेशन पर मिलेगी ।जहां यह बस रात्रि के 10:30 पर आलमबाग बस टर्मिनल से खुलेगी वही या बस अगले दिन 8:30 पर अलीगढ़ से खुलकर अपने गंतव्य लखनऊ रवाना होगी।
लखनऊ से प्रयागराज दूरी 208 किलोमीटर, कुल किराया ₹538
लखनऊ से प्रयागराज जाने के लिए पवन हंस बस को आप आलमबाग बस स्टेशन से पकड़ सकते हैं। जहां यह बस सुबह के 6, 7, 8 के बाद दोपहर के 12:00 बजे 1:30, 2:30 तथा शाम के 6:00 बजे, 6:30 रात्रि के 8:30 पर आलमबाग बस टर्मिनल से पकड़ सकते हैं। प्रयागराज मार के लिए सर्वाधिक पवनहंस बसों को मार्ग पर उतारा गया है।
लखनऊ से देहरादून कुल दूरी 593 किलोमीटर, किराया 1622

लखनऊ के कैसरबाग बस टर्मिनल से देहरादून के लिए पवनहंस बसों को उतारा गया आएगा जहां पर यह बसें देहरादून के लिए शाम के 7:00 बजे रवाना होगी।
लखनऊ से काठगोदाम कुल दूरी 399 किलोमीटर, किराया 1076
कैसरबाग बस स्टेशन से काठगोदाम के लिए बस से रात्रि के 11:00 बजे चलेंगे।
लखनऊ से वाराणसी कुल दूरी 322 किलोमीटर किराया ₹820
लखनऊ से काशी नगरी वाराणसी के लिए पवनहंस बसों को आप आलमबाग बस स्टेशन से पकड़ सकते हैं। बसें दोपहर के 3:00 एवं रात्रि के 10:00 बजे आलमबाग बस स्टेशन से रवाना होगी।










