लखनऊ 2 अगस्त , आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है ,जहां लखनऊ के गोमती नगर स्थित शिवालय में काफी भीड़ देखी गई ।भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने के लिए भक्तजन सुबह से ही कतार में नजर आए। हालांकि को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी भक्तों को देखा गया ।वही गौरतलब है कि गोमती नगर स्थित शिवालय में घंटी को बांध दिया गया है जिससे कोई भी भक्त अपने हाथों से उसे ना छुए। वही मंदिर परिसर में सैनिटाइजिंग की भी व्यवस्था की गई है।
गोमती नगर विराट खंड ( शिवालय )
भगवान शिव की पूजा भक्तों ने विधिपूर्वक की गोमती नगर विराट खंड में मौजूद शिव मंदिर के बाहर कुछ ठेले भी दिखे जिसमें पूजन सामग्री आदि बेची जा रही थी। लोग पंक्ति वध शिवजी पर जल चढ़ाने के लिए मौजूद थे।
सावन सोमवार की सूची
- सावन का सोमवार शुरू हो चुका है जहां पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को मनाया गया
- दूसरा सावन का सोमवार 2 अगस्त 2021
- सावन का सोमवार 9 अगस्त 2021
- चौथा सोमवार 16 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा।
मंदिर में गूंजा महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों ने पूजा के बर्तन में दही, घी, पंच फल, कपूर, धूप, दीपक, कच्चा दूध, इत्र, बेलपत्र, धतूरा, तुलसी दल आदि लेकर मंदिर में पहुंच कर भगवन भोले नाथ की पूजा आराधना की ।










