लखनऊ से एक घटना सामने आ रही है जहां यह घटना अवध क्रॉसिंग की बताई जा रही है। जहां पर एक युवती कैब ड्राइवर को पीटते हुए नजर आ रही है। गौरतलब है कैब का ड्राइवर को लड़की ने जमकर तमाचे मारे। दरअसल युवती का आरोप यह था कि कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी थी । ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है , इसके बाद ट्विटर पर युवती के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अपील करती जनता नज़र आ रही है ।
युवती ने कैब ड्राइव को तमाचे जड़े
This needs to be justified now…The girl in this video should be arrested for doing this behaviour infront of @Uppolice @uptrafficpolice #ArrestLucknowGirl pic.twitter.com/vB4suEEStk
— kuldeep singh Tomar (@kuldeepsinghto4) August 2, 2021
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया जहां लखनऊ वासियों ने युवती के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने की अपील की है।
अभी अभी : यह भी पढ़े :
लखनऊ: (वीडियो) अब युवती की खैर नहीं? कैब ड्राइवर ने करवाया कृष्णानगर में FIR दर्ज, 154K से ज्यादा हुए ट्वीट, एडीसीपी ने वीडियो जारी कर दिया यह बयान
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
See the truth of what happened!
If this was any other country, false accuser would’ve been arrested by now. Alas!#ArrestLucknowGirl https://t.co/892q2ry4B2
— Sai Krishna (@skrismra) August 2, 2021
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से देखा गया जहां पर लड़की पेडेस्ट्रियन लेन से जा रही थी ।वही ड्राइवर ने लाल रोशनी होने के साथ ही गाड़ी को रोका। रोकने के समय गाड़ी से युवती को चोट लगी , उसके बाद युवती ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल कर करीब 22 तमाचे जड़े वही राहगीर बुत बनकर यह मंजर देखते रहे।
ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद
वहीं ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत आकर कैब ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया ।बताया जा रहा है कि ड्राइवर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है ।वहीं सीसीटीवी की फुटेज आने के बाद यह भी देखा गया कि युवती ने जिस तरीके से कैब ड्राइवर को पीटा है या अमानवीय है। वही कैब ड्राइवर का उस युवती ने मोबाइल भी तोड़ दिया। वहीँ कुछ लोग युवती का पक्ष ले रहे हैं वहीँ कुछ लोग कैब ड्राइवर के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं ।










