लखनऊ : कैब ड्राइवर को बुरी तरह थप्पड़ मारने के बाद युवती की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। अरेस्ट लखनऊ गर्ल से हैश टैग वायरल हो गया है। युवती द्वारा मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को 154K ट्वीट हुई। इसको देखने के बाद लखनऊ की पुलिस प्रशासन ने इस पर एक्शन लिया है।
कैब ड्राइवर ने कृष्णानगर में डाली अर्जी

एडीसीपी थाना कृष्णा नगर के अनुसार आज कैब ड्राइवर ने कृष्णा नगर स्टेशन में युवती के खिलाफ अर्जी डाली है ।इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है की सारी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए तहकीकात करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
एडीसीपी का आया वीडियो
थाना कृष्णानगर क्षेत्रान्तर्गत अवध चौराहे पर युवती द्वारा की गयी मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुये विडियो के सम्बन्ध में एडीसीपी मध्य द्वारा दी गयी बाईट। @Uppolice @CMOfficeUP @dgpup pic.twitter.com/dbk6kMnl88
— POLICE COMMISSIONERATE LUCKNOW (@lkopolice) August 2, 2021
थाना कृष्णा नगर से संबंधित एक युवक एक युवती के मध्य ट्विटर एवं सोशल मीडिया पर जो एक वीडियो जो एक वीडियो वायरल हुआ है ।उसके संबंध में आपको अवगत कराना है कि संबंधित युवक की ओर से एक तहरीर आज प्राप्त की गई है और उस तहरीर के आधार पर थाना कृष्णा नगर पर संबंधित युवती के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आवश्यक और निष्पक्ष कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।
युवती ने बुरी तरह कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारा
Our campaign will continue till this girl is not arrested!#ArrestLucknowGir #UPPolice #Dcpup #YogiAdityanath https://t.co/2d0Mz5B3z6
— kuldeep singh Tomar (@kuldeepsinghto4) August 2, 2021
लखनऊ से अवध क्रॉसिंग से सामने आई घटना ।जहां पर एक लड़की कैब ड्राइवर को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही है। गौरतलब है कैब का ड्राइवर को लड़की ने जमकर तमाचे मारे।
feminist so rahe ho kya??? #ArrestLucknowGir https://t.co/VhJbvAj2Zy
— Ashish Pandey (@ASHI5H_P) August 2, 2021
दरअसल युवती का आरोप यह था कि कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी है ।सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया जहां लखनऊ वासियों ने युवती के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:लखनऊ: (वीडियो) लड़की ने कैब ड्राइवर को मारे 22 चाटें, ट्विटर पर बढ़ी लड़की को हिरासत में लेने की मांग, 2 घंटे में हुए 150K से ज्यादा ट्वीट










