
लखनऊ 19 जनवरी: राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित और सबसे पसंदीदा रिवर फ्रंट के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती रिवरफ्रंट (एल एच एस) पर प्रवेश शुल्क व्यवस्था और संचालन व्यवस्था के नियम व शर्तें लागू किया हैं। जहां अक्सर लोग ज्ञान और शुल्क के नियम ना जानने के अभाव में अपना नुकसान करवा लेते हैं वहीं आज हम आपको नए नियमनवाली से अवगत कराएंगे जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
आपको बता दें कि लखनऊ स्थित रिवरफ्रंट में संचालन कर्ता प्रवेश शुल्क के रूप में ₹10 प्रति व्यक्ति जीएसटी सहित से अधिक वसूली नहीं कर सकता है एवं इसके लिए वह निर्धारित दर का टिकट जारी करेगा। गौरतलब है कि संचालन कर्ता द्वारा नागरिकों के लिए पास की व्यवस्था भी कराई गई है इसकी जानकारी आगे दी गई है।
गोमती रिवरफ्रंट में प्रति माह तथा सालाना आने के लिए पास हुए जारी

गौरतलब है कि संचालन कर्ता द्वारा नागरिकों के लिए 2 तरीके के पास निर्गत कराए जाएंगे ।जहां प्रत्येक व्यक्ति प्रति माह के लिए ₹100 देकर पास बनवा सकता है वही ₹1000 देकर प्रत्येक व्यक्ति 12 महीनों के लिए पास बनवा सकता है।
इन लोगों के लिए गोमती रिवरफ्रंट रहेगा फ्री (Gomti Riverfront Entry Fee)
1.प्रत्येक राष्ट्रीय अवकाश में प्रवेश निशुल्क रहेगा ।वही आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है एवं बच्चे जो कि 5 वर्ष तक आयु के हैं उन्हें प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा ।
2.सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी प्रवेश निशुल्क मिलेगा।
3.पत्रकार विशिष्ट गन जनप्रतिनिधि को भी गोमती नगर रिवर फ्रंट में प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा।
4.दिव्यांग लोगों के लिए भी प्रवेश निशुल्क रहेगा जिसके लिए प्राधिकरण द्वारा कोई प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी।
5.कोई भी शासकीय कार्य हेतु किसी अन्य विभाग के अधिकारियों का भी भविष्य प्रवेश निशुल्क रहेगा
गोमती नगर रिवरफ्रंट खुलने का समय
गौरतलब है कि गोमती नगर रिवर फ्रंट ठंड के समय में सुबह 6:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक संचालित की जाएंगी ।वहीं ग्रीष्म ऋतु में सुबह 5:00 बजे से लेकर रात्रि 8:30 बजे तक रिवरफ्रंट को संचालित किया जाएगा।
नए साल के लिए टेंडर हुए जारी
आपको बता दें की नए साल के साथ ही गोमती रिवर फ्रंट पर टिकटिंग व्यवस्था के लिए टेंडर भी जारी किया गया है वहीँ नए आदेशों के साथ टेंडर प्रक्रिया का निर्वहन किया जायेगा ।









