
लखनऊ 19 जनवरी: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से सड़क की मरम्मत के साथ पैच वर्क एवं गड्ढे भरने के कार्य को शुरू कर दिया गया है। जहां पर इंदिरा नगर सेक्टर सी में सड़कों पर बने हुए डिवाइडर पर पेंटिंग के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे कि कोहरे के समय यात्रियों को वाहन चलाने के समय डिवाइडर का पूरा संज्ञान हो सके एवं कोई भी दुर्घटनाग्रस्त ना हो सके ।वहीं दूसरी ओर तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए शहीद पथ में भी सड़क के गड्ढों के साथ-साथ पैच वर्क के कार्य एनएचएआई कर रही है।
कोहरे की वजह से शहीद पथ पर गड्ढों से हो रही है दुर्घटना

गौरतलब है कि शहीद पथ पर भी गड्ढों के पड़ताल होने के बाद एन एच ए आई के आला अधिकारी सक्रिय हुए हैं ।वहीं शहीद पथ पर अब पैच वर्क एवं सड़क मार्ग पर पैच वर्क का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है ।दूसरी और बता दें कि छोटे-मोटे गड्ढों को भी शहीद पथ के सड़कों पर दुरुस्त किया जा रहा है ।
जिससे कि यात्रियों को आने एवं जाने में कोई परेशानी ना हो ।आपको बता दें कि सुबह के समय कोहरा एवं ओस उसकी वजह से सड़क गीले हो रहे हैं जिसकी वजह से तेज गति से आने वाले वाहनों दुर्घटना के शिकार भी हो रहें हैं। हालाकि प्रशासन ने यह निर्देश भी दिया है की तय मानकों के अनुसार ही कोहरे में वाहन को एक नियमित गति से चलाए । वहीं कोहरे और ओस की वजह से सड़क में फिसलन की वजह से भी छोटी मोटी घटना हुई हैं।
10 लाख की लागत से गोमती नगर के सिंगापुर मॉल के पास के डिवाइडर की पेंटिंग

गौरतलब है कि गोमतीनगर स्थित सिंगापुर मॉल से लेकर अंबेडकर चौराहे तक डिवाइडर पर पेंटिंग के कार्य को पूर्ण किया जाना है इसके लिए ₹1000000 आवंटित किए गए हैं ।वह इसके लिए थर्मो प्लास्टिक पेंट का उपयोग किया जाएगा। वही आपको बता दें कि गोमती नगर के CMS चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे की दीवार में हुई टूट-फूट की मरम्मत का कार्य 13.15 लाख में PWD द्वारा ठीक करवाया जाएगा ।वहीं पराग डेयरी माइक से स्मृति उपवन तक के डिवाइडर पर भी पेंटिंग का कार्य पूरा होना है ।









