कोहरे के चलते लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन ट्रेन हुई लेट, लखनऊ से चलने वाली ये ट्रेन हुई रद्द, आज कुल 400 ट्रेन निरस्त

0
463
views
Due to fog, half a dozen trains including Lucknow Mail got delayed, this train running from Lucknow was canceled, total 400 trains canceled today
कोहरे के चलते लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन ट्रेन हुई लेट, लखनऊ से चलने वाली ये ट्रेन हुई रद्द, आज कुल 400 ट्रेन निरस्त picture:Lucknow news 24

लखनऊ 20 जनवरी: राजधानी लखनऊ में शीतलहर और कोहरे का सिलसिला जारी है। कोहरे और ठंड के बीच लखनऊ से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेन भी काफी लेट चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पहुंच रहीं हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की बात की जाए तो ट्रेनें 1 से 2 घंटे लेट लखनऊ स्टेशन पर पहुंच रही है ।

भारतीय रेलवे के रनिंग ट्रेन स्टेटस के अनुसार बुधवार को पद्मावत एक्सप्रेस लखनऊ मेल सियालदह एक्सप्रेस लखनऊ एसी एक्सप्रेस दून एक्सप्रेस गोरखधाम एक्सप्रेस 1 से 2 घंटे की देरी तक चारबाग स्टेशन पहुंचे जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आज भारतीय रेलवे ने किया कुल 400 से अधिक ट्रेनों को रद्द

Due to fog, half a dozen trains including Lucknow Mail got delayed, this train running from Lucknow was canceled, total 400 trains canceled today
कोहरे के चलते लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन ट्रेन हुई लेट, लखनऊ से चलने वाली ये ट्रेन हुई रद्द, आज कुल 400 ट्रेन निरस्त picture”Lucknow news 24

कोहरा और शीतलहर की वजह से भारतीय रेलवे ने कुल 400 से अधिक ट्रेन को रद्द कर दिया है। वहीं आपको बता दें की कोहरे की वजह से ट्रेनों के स्पीड पर भी लगाम लग चुकी है। भारतीय रेलवे की औपचारिक साइट पर रद्द की गई ट्रैन देख सकते हैं ।जहां टेक्नोलॉजी के बाबजूद वन्य प्राणियों को ट्रैक पर आवाजाही को देखते हुए भारतीय रेलवे बड़ी ही सजगता के साथ रेलवे का संचालन कर रही है। जिससे की हादसे के साथ वन्य प्राणियों को इस कोहरे के बीच बचाया जा सके।

लखनऊ होकर जाने वाली ये ट्रेन हुई रद्द

लखनऊ कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन  23 जनवरी तक रद्द रहेगी ।

लखनऊ से बालामऊ  23 जनवरी तक रद्द रहेगी ।

शाहजहांपुर से लखनऊ 23 जनवरी तक रद्द रहेगी ।

गंगा सतलुज 22 जनवरी तक निरस्त रहेगी

हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस  22 जनवरी तक रद्द रहेगी ।

कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 जनवरी तक रद्द  रहेगी

त्रिवेणी एक्सप्रेस 19 जनवरी से 24 जनवरी तक रद्द  रहेगी ।

कानपुर सेंट्रल सीतापुर सिटी एक्सप्रेस 23 जनवरी तक रद्द रहेगी।

आलमनगर- ट्रांसपोर्टनगर ट्रैक दोहरीकरण की वजह से भी ट्रेन रहेगीं रद्द

Due to fog, half a dozen trains including Lucknow Mail got delayed, this train running from Lucknow was canceled, total 400 trains canceled today
कोहरे के चलते लखनऊ मेल समेत आधा दर्जन ट्रेन हुई लेट, लखनऊ से चलने वाली ये ट्रेन हुई रद्द, आज कुल 400 ट्रेन निरस्त Picture: Lucknow News 24

आपको बता दें की झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन को ट्रैक दोहरीकरण की वजह से निरस्त किया गया है । उत्तरी  रेलवे मंडल में रेलखंड के दोहरीकरण की वजह से  उतरेटिया से  ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक रेलवे खंड के दोहरीकरण कार्य को पूरा किया जा रहा है । जिससे की ट्रेन की स्पीड को और बढ़ाया जा सके वहीँ यात्रियों को और भी ट्रेन इस ट्रैक पर मिल सके , जिसके लिए दोहरीकरण का कार्य को तेज़ी से किया जा रहा है ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here