खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई ट्रेनों में बंद पड़ी पेंट्री कार की सुविधा, अब यात्रिओं को मिलेगा गर्मा गर्म खाना

0
477
views
Pantry car facility closed in trains started in Lucknow, now passengers will get hot food
खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई ट्रेनों में बंद पड़ी पेंट्री कार की सुविधा, अब यात्रिओं को मिलेगा गर्मा गर्म खाना PC: Lucknow News 24

लखनऊ 16 फरवरी:  1 साल के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद खुशी खबर आ रही है। जय लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को खानपान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था ।वहीं अब इस असुविधा से राहत मिलने जा रही है ।जहां भारतीय रेलवे अब लखनऊ समेत देश के लगभग सभी ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा को पुनः लागू कर रही है ।जहां अब ट्रेन के अंदर ही गरमा गरम खाना परोसा जाएगा। जहां पहले प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डिब्बाबंद खाना मिल रहा था, वहीं अब पैट्री कार फिर से ट्रेनों में इंस्टॉल कर दिया गया है। जिससे की गरमा गरम खाना यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान मुहैया कराया जा सके।

पेंट्री कार से प्रतिबंध हटा

Pantry car facility closed in trains started in Lucknow, now passengers will get hot food
खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई ट्रेनों में बंद पड़ी पेंट्री कार की सुविधा, अब यात्रिओं को मिलेगा गर्मा गर्म खाना Pc:Lucknow news 24

गौरतलब है कि पैट्री कार से पाबंदी को बंद किया जा चुका है वहीं अब आईआरसीटीसी खानपान की सुविधा के साथ पैंट्री कार की सुविधा ट्रेनों में देने जा रही है ।इसके साथ ही पानी, चाय बिस्किट आदि की बिक्री को फिर  से चरणों में चालू कर दिया जाएगा।

वहीं ट्रेनों के साथ ही साथ स्टेशनों पर भी गरमा गरम लजीज खाने का स्वाद अब यात्री ले पाएंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर कैंटीन की सुविधा वह भी बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं ।जहां रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमति  प्रदान की गई है ।अब योजनाबद्ध तरीके से कैंटीन स्टेशनों पर फूड स्टॉल आदि का संचालन पहले की भांति किया जा सकेगें ।

2021 में केवल इन ट्रेनों में मिल रहा था खाना

आपको बता देंगे कोरोनावायरस के समय में केवल दुरंतो ,शताब्दी ,राजधानी एक्सप्रेस में पका खाना बेचने की अनुमति प्रदान की गई थी। वहीं अन्य ट्रेनों में पका खाना बेचने पर पाबंदी थी और पैंट्री भी बंद की गई थी । वहीं एक बार फिर से पका खाना स्टेशन पर मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं आपको बता दें की पेंट्री कार में भी अब खाना तैयार किया जायेगा और गर्मा गर्म खाना ट्रेन में परोसा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here