
लखनऊ 30 अक्टूबर: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने त्योहार को देखते हुए लखनऊ वासियों को सौगात देते हुए 1 नवंबर से रोजाना लखनऊ से सीतापुर जंक्शन के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय किया है । जिससे कि त्योहारों के समय लखनऊ से सीतापुर जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों को भी जोड़कर 1 से 2 मिनट के स्टॉपेज प्रदान किये गए हैं ।आगे खबर विस्तार से।
1 नवंबर से गाड़ी संख्या 05490 व गाड़ी संख्या 05489 का होगा संचालन

लखनऊ से सीतापुर के लिए जाने वाली गाड़ी संख्या 05490 लखनऊ जंक्शन से 9:50 पर खुलेगी जहां वह अपने गंतव्य सीतापुर जंक्शन पर 12:35 पर पहुंचेगी गौरतलब है इस बीच में ट्रेन 11 स्टेशन को कवर करेंगे।
लखनऊ जंक्शन
ऐशबाग
लखनऊ सिटी
डालीगंज
मोहिबुल्लापुर
बख्शी का तालाब
इटौंजा
कटारिया
मनवा
सिधौली
सुरंचा
कैमला पुर
बरई जलालपुर
खरीदाबाद अवध
सीतापुर जंक्शन
84 किलोमीटर का सफर, 05490 लखनऊ जंक्शन- सीतापुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल

गौरतलब है कि लखनऊ जंक्शन से खुलकर सीतापुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कुल 84 किलोमीटर का रास्ता तय कर 2 घंटे 25 मिनट लेकर अपने गंतव्य सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी गौरतलब है की गाड़ी का औसतन स्पीड 35 किलोमीटर का रहेगा ।
ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों का सफर होगा आसान
गौरतलब है कि मनवा कमलापुर इटौंजा आदि में रहने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी आपको बता दें कि इस ट्रेन में अधिकतम 14 मिनट का एवं न्यूनतम होल्ड 1 मिनट का रखा गया है जिससे कि यात्री आसानी से गाड़ी में चहड़ में उतर सके।
2 घंटा 25 मिनट में पूरा होगा सफर
गौरतलब है की लखनऊ जंक्शन से सीतापुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल 84 किलोमीटर का सफर 2 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगा जहां ट्रेन 35 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05489 डाउन

सीतापुर जंक्शन से लखनऊ जंक्शन की ओर यह ट्रेन दोपहर के 3 बजे चलकर अपने गंतव्य लखनऊ जंक्शन शाम के 5 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।
लखनऊ से अन्य ट्रेन जो सीतापुर जाती हैं
05086 लखनऊ जंक्शन से मैलानी एक्सप्रेस स्पेशल
05087 मैलानी से लखनऊ जंक्शन स्पेशल
05490 लखनऊ जंक्शन सीतापुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल
05088 लखनऊ जंक्शन मैलानी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन
कुल इतनी होंगी ट्रेन में कोच
आपको बता दें की ट्रेन में कुल 10 कोच होगी। जिसमें जनरल बैठने की 8 कोच तथा 2 एसएलआर कोच होगी । इस ट्रेन के चलने से काफी लोगो को आराम मिलेगा । जहाँ डेली पैसंजर और डेरी प्रोडक्ट को बेचने वाले लोगों का इससे फायदा होगा ।









