
लखनऊ 15 अक्टूबर : लखनऊ से महज 135 किलोमीटर दूर राम नगरी अयोध्या को सौगात मिलने वाली है । जहां अब अयोध्या नगरी को एयरपोर्ट मिलने की दिशा में 691 एकड़ भूमि उपलब्ध हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब आखिरी चरण में है । इसके उपरांत एयरपोर्ट का कार्य जोरो-शोरो से शुरू हो जाएगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी हरी झंडी
गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अयोध्या रूट के लिए हरी झंडी दे दी है । इसके उपरांत हवाई रूट आदि का सर्वेक्षण करने के उपरांत कार्य शुरू कर जल्दी अयोध्या में एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे देश-विदेश के सैलानी अयोध्या डायरेक्ट आ सकेंगे इसके साथी पर्यटन के तौर पर अयोध्या को काफी पर्यटक मिलने वाला है।
691 एकड़ भूमि हुई उपलब्ध

सूत्रों के अनुसार हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ताबड़तोड़ चलाई जा रही है जिसके तहत निजी एवं सरकारी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 691 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
राज्य सरकार ने 1000 करोड़ और केंद्र सरकार ने 250 करोड़ किया आवंटित
आपको बता दें की अयोध्या में एयरपोर्ट बनाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने कुल 1001 करोड़ 77 लाख रुपये आवंटित किये हैं वहीँ केंद्र सरकार ने 250 करोड़ एयरपोर्ट बनने के लिए दिए हैं । एयरपोर्ट का नाम श्री राम एयरपोर्ट रखा जायेगा । एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को एयरपोर्ट विकसित करने का कार्य सौपा गया है ।
हवाई पट्टी
कथित तौर पर अभी प्रशासन जमीन अधिग्रहण करने में लगी हुई है, उसके उपरांत हवाई पट्टी की भूमि के प्रबंधन का कार्य को अमली जामा पहनाते हुए कार्य आरंभ कराया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया इसके तहत कार्य में लगी हुई है ।
इन क्षेत्र से मिली भूमि

गौरतलब है कि एयरपोर्ट के पास के गांव जनौरा गॉव में कुल 183 एकड़, गावं –गंजा से 9.98 एकड़ और धर्मपुर से 48 एकड़ भूमि अर्जित की गई है ।वही हवाई अड्डे के पास अवध विश्वविद्यालय के लगभग 24 एकड़ की भूमि को एयरपोर्ट बनाने के कार्य में लाने के लिए सरकारी प्रबंधन की विश्वविद्यालय से बात चल रही है।
7 फ़ीसदी भूमि की और जरूरत
प्रशासन की माने तो कुल 93 प्रतिशत भूमि एयरपोर्ट के लिए उन्होंने ले लिए वही मैच 7% भूमि को अधिग्रहण करना बाकी है ।जिसके लिए प्रशासन निजी क्षेत्रों से भी बात चला रही है। भूमि के साथ ही साथ अलग अलग पहलुओं पर सरकार काम करती नज़र आ रही है ।
इंफ्रास्ट्रक्चर योजना

आपको बता दें कि हिडेन एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट चलाई जाएंगी जिसमें अयोध्या भी शामिल है । आपको बता दें की अयोध्या में पर्यटन के लिहाज से भी एयरपोर्ट की काफी जरूरत प्रशासन को भी महसूस हुई है । अभी लखनऊ से केवल बस, प्रीपेड टेक्सी और ट्रेन ही अयोध्या के लिए चलती है । जहाँ संभवतः अगले साल तक अयोध्या में एयरपोर्ट आने से अयोध्या में पर्यटन के सारे विकल्प खुल जायेगें । मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अनुसार अयोध्या के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं । अयोध्या में पर्यटन की अपार संभावनाओं की झुठलाया नहीं जा सकता ।









