
लखनऊ 15 अक्टूबर: शहर के सबसे बेहतरीन पार्क में से एक राम मनोहर लोहिया पार्क में अब 3 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं ।जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण अब लखनऊ की सड़क को दुरुस्त करने के बाद पार्क को को भी निखारने का कार्य करती नजर आएगी ।जिसके लिए लोहिया पार्क को संवारने के लिए दो करोड़ रुपए आवंटित भी कर दिए गए हैं। आगे बात करते हैं उन 5 बड़े बदलाव की जिसके बाद राम मनोहर लोहिया का हो जाएगा कायाकल्प।
डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क के लिए 2 करोड़ रुपए हुए आवंटित

गौरतलब है कि केंद्र राज्य वित्त आयोग व नगर निगम निधि ने लोहिया पार्क में विकास करने के लिए 2 करोड़ों पर आवंटित कर दिया हैं। इन पैसों से लोहिया पार्क में विकास के कार्य किये जाएगें।
राम मनोहर लोहिया पार्क में लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन

हालांकि राम मनोहर लोहिया पार्क में फाउंटेन की व्यवस्था की गई है ।लेकिन व सुचारू रूप से चल नहीं रहा और बंद पड़ा है ।वहीं जहां फाउंटेन स्थापित है वहां का पानी भी सुख गया है। इसके लिए एलडीए कार्य करते हुए म्यूजिकल फाउंटेन की व्यवस्था करेगा। जिससे की एक बार फिर म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद पार्क में आने वाले लोग ले पाएं।
डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
गौरतलब है कि राम मनोहर लोहिया पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसके तहत एक कंट्रोल रूम भी लोहिया पार्क में बनाया जाएगा ।जहां लोगों के आने जाने से लेकर हर कार्य पर नजर रखी जाएगी।
डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क मैं लगेगा सिंथेटिक ट्रैक

लोगों को सुबह घूमने के लिए एवं ट्रैक पर दौड़ने के लिए राम मनोहर लोहिया पार्क में सिंथेटिक ट्रैक भी लगाए जाएंगे। जिससे लोगों को टहलने एवं दौड़ लगाने के लिए आसानी होगी।
ओपन जिम बनने की तैयारियां
राम मनोहर लोहिया पार्क में ओपन जिम की स्थापना LDA करने जा रही है। जिसके तहत लोग कसरत एवं व्यायाम ओपन जिम के माध्यम से कर पाएंगे।
क्लॉक लाइट से रौशनी से भरपूर होगा पार्क

लोहिया पार्क में क्लॉक लाइट लगवाए जाएगें जिससे की कोई भी कोने में अंधेरा ना रहे यही नहीं जो पहले से लाइट टावर हैं उनकी मरम्मत का भी कार्य योजना के तहत की जाएगी ।
राम मनोहर लोहिया पार्क खुलने का समय

आपको बता दें कि राम मनोहर लोहिया पार्क सुबह के 5:00 बजे स्कूल जाता है वही रात्रि के 9:00 बजे तक या खुला रहता है 6:00 बजे के उपरांत टिकट घर चालू हो जाता है वही 8:00 बजे तक टिकट देकर प्रवेश दिया जाता है। लोहिया पार्क की पार्किंग की बात की जाए तो सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि के 8:00 बजे तक पार्किंग की व्यवस्था है।
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया पार्क में आते हैं इतने लोग
आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो टिकट घर में कार्यरत अवधेश जी के अनुसार राम मनोहर लोहिया पार्क में 1 दिन में करीब 1000 से अधिक लोग आते हैं जहां गेट नंबर वन गेट नंबर 2 एवं गेट नंबर 3 पर टिकट काउंटर उपलब्ध है।









