लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

0
664
views
लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

लखनऊ 15 अक्टूबर: आज विजयादशमी के दशमी तिथि को सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गे की विदाई होगी इस पुण्य अवसर पर सौभाग्यवती महिलाएं मां दुर्गे के समक्ष अपने अक्षय सुहाग की कामना करते हुए पूजा अर्चना कर सिंदूरा  लगाकर मां से आशीर्वाद ग्रहण कर सुखमय जीवन की कामना करेंगी। आज के दिन महिलाएं मां दुर्गा के समक्ष सिंदूर लगाकर मां से आशीर्वाद ग्रहण कर माता को विदाई देंगी।

आगे बात करते हैं लखनऊ के किन किन पंडालों माता की विदाई सिंदूर खेला के बाद होगी

अलीगढ़ सेक्टर स्थित पूजा पार्क में पंडाल में मां दुर्गे का भव्य पूजा अर्चना किया गया, जहां धुनुची नृत्य के साथ मां दुर्गे के भव्य आरती की गई।

रविंद्र पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी

लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

माता की भव्य आरती के साथ पूजा अर्चना की गई एवं मां के ढाक की थाप के बीच आरती हुई । यहां पर पंडाल को खुला बनाया गया जिससे लोगों की भीड़ ना जमा हो सके इसके साथ ही आज सिंदूर खेला के बाद माता का विसर्जन किया जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद पार्क ट्रांस गोमती दुर्गा पूजा कमेटी

माता की पूजा भव्य तरीके से की गई जान चंद्रशेखर आजाद पार्क में पारंपरिक तौर पर दुर्गा मां की आराधना की गई। आज सिंदूर खेला के उपरांत विसर्जन के लिए झूले घाट के लिए माता की प्रतिमा निकलेगी।

विक्ट्री स्पोर्ट्स क्लब सुंदर बाग स्थित दुर्गा मां की प्रतिमा

लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

दुर्गा मां की भव्य मूर्ति शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा बड़े भव्य तरीके से की गई। जहां क्लब के जे चौधरी के अनुसार मां की आरती के बाद धनुष नृत्य प्रस्तुत किया गया ।वहीं आज माता का विसर्जन किया जाएगा।

बंगाली क्लब

बंगाली क्लब में आयोजित दुर्गा पूजा का भविष्य कैसे बनाया गया ।जहां दोनों धुनुची नृत्य युवक-युवती ने प्रस्तुत किया ।मां दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज  मां को प्रतिमा का विसर्जन सिंदूर खेला के बाद किया जायेगा।

मॉडल हाउस पार्क में मित्र संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा

लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

मित्र संघ द्वारा मॉडल हाउस में आयोजित दुर्गा पूजा बड़े भव्य तरीके से मनाया गया ।जहां आज समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा।

संग सोसाइटी पूजा कमेटी लाटूश रोड

सोसाइटी में मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई जहां लोगों ने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

गौतम बुध मार्ग सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति

लखनऊ में आज सिंदूर खेला के साथ इन 11 पंडालों से होगी मां दुर्गे की विदाई, देखें पंडालों की लिस्ट

मां दुर्गा की पूजा बड़े ही विधि विधान यहां पर की गई। समिति द्वारा गौतम बुद्ध मार्ग में स्थित वेदांत कॉलेज में महागौरी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना को बड़े ही भव्य तरीके से किया गया।

आरडीएसओ सर्जन पूजा समिति

समिति द्वारा मां गौरी की भव्य प्रतिमा लगाकर दसों दिन भव्य तरीके से पूजा-अर्चना पाठ आदि संपूर्ण कराया गया। वहीं आज मां गौरी का विसर्जन किया जाएगा।

सेवाग्राम रेलवे कॉलोनी चारबाग

चारबाग स्थित सेवाग्राम रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा लगा की पूजा अर्चना की गई। वहीं शाम को ढाक कि थाप पर माता दुर्गा की पूजा अर्चना को पूर्ण किया गया।

फ्रेंड्स टैलेंट पूजा समिति रेलवे कॉलोनी

रेलवे कॉलोनी में विधि-विधान पूर्वक माता गौरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना संपन्न की गई ।जिसमें बच्चे युवक युवती ने सम्मिलित होकर धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया एवं मां गौरी का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं आज मां गौरी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here