
लखनऊ 9 नवंबर: किसी ने ठीक कहा है किसी भी देश राज्य की उन्नति का आंकलन करना है तो इस प्रदेश अथवा देश की सड़कों को देख लो खुद ब खुद आपको उसके प्रगतिशील होने का पता चल जायेगा । ठीक उसी तर्ज पर विकाश की राह पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार चल रही है। जहां हर एक सड़क को ठीक करने की मंशा की बात हो या फिर नई सड़कों की सौगात देने की योगी आदित्यनाथ की सरकार हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है।
राजधानी लखनऊ के लोगों को जल्द मिलने जा रही हैं नई 50 सड़कों की सौगात
गौरतलब है की नगर निगम अपने कुल आठ जोन में प्रत्येक जोन में 2 से 3 नई रोड बनाएगी, जिसके तहत अधिकारियों द्वारा रोड चिन्हित किए जा रहे हैं यही नहीं इसके लिए समीक्षा बैठकों का सिलसिला जारी है।
15+ करोड़ की राशि हुई आवंटित

गौरतलब है की सड़क के मेंटीनेंस से लेकर सड़क निर्माण में देरी ना हो इसके लिए 15 करोड़ की राशि को भी स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं टेंडर की प्रक्रिया भी जारी है जिसके तहत कार्य हो रहे हैं। योजना के साथ ही साथ कार्य व्यवस्था भी बना ली गई है।
अलग अलग जोन के वार्ड में होंगे चिन्हित कर 350 सड़क मेंटीनेंस और 50 नए सड़क का निर्माण
गौरतलब है की मेयर संयुक्त भाटिया जी के अनुसार इस बार गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा जिससे की रोड का निर्माण टिकाऊ हो और लंबे वक्त तक रोड दुरुस्त रहे । योजना बन चुकी है वहीं प्लान के अनुसार जल्द ही कार्य शुरू कर दी जाएगी।
सर्वे का दौर शुरू
गौरतलब है कि 50 नई सड़कों एवं साडे 300 से अधिक रोड के मेंटेनेंस के लिए प्रशासन द्वारा आठ जोनों में सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया जिसके बाद प्रमुख सड़कों पर ध्यान देते हुए उनकी मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे वहीं जिन लोगों की जरूरत है उन वादों में रोड का निर्माण भी जो से जल्द कराया जाएगा।
प्रमुख वार्ड

गौरतलब है कि नजर बाग रोड हजरतगंज वार्ड, लाल कुआं वार्ड, गणेश वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, गोलागंज वार्ड रामतीर्थ वार्ड , ऐशबाग वार्ड, राजाजीपुरम वार्ड, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड, लोहिया नगर वार्ड, निराला नगर वार्ड, बेगम हजरत महल वार्ड,महानगर वार्ड, इस्माइलगंज वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, सहादतगंज वार्ड, हुसैनाबाद वार्ड, आदि जगहों पर सड़क चिन्हित किए जा रहे हैं।
लोगों को मिलेगा फायदा
विकास का कोई भी छोटा या बड़ा कार्य हो आम जनता हो इसका फायदा जरूर मिलेगा जहां पहले से बदहाल सड़कों के नवीनीकरण के उपरांत लोगों और आम नागरिकों को लाभ पहुंचता नजर जरूर आएगा।









