
लखनऊ 9 नवंबर: लखनऊ का ऐशबाग स्टेशन (Aishbagh railway Station) को हाई टेक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जहां अब छोटे छोटे स्टेशन को अब हाई टेक करने की दिशा में कार्य चल रहा है। बादशाह नगर, मानक नगर, गोमती नगर समेत अब ऐशबाग स्टेशन को ए क्लास बनाने की तैयारी की जा रही है। जहां ऐशबाग स्टेशन को इस तरह से विकसित किया जायेगा जिससे की चारबाग को टक्कर दे सके। सभी संसाधनों से पूर्ण होगा यह स्टेशन। जिससे की यात्रियों को हाई टेक सुविधा के साथ भारत के पटल पर यह अपनी अलग छाप छोड़ता नजर आएगा।
ये होंगी 7 खूबियां (Aishbagh Station)

स्टेशन पर वातानुकूलित लाउंज बनाए जाएंगे जिससे की यात्रियों को फर्स्ट क्लास सुविधा मिल सके वहीं आराम और कंफर्ट का समावेश किया जायेगा।
स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी जिससे की बुजुर्ग लोगों को आसानी हो सके।
फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिससे की यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म आसानी से समान लेकर जा सके।
एक्सीलेटर की सुविधा, प्रदान की जाएगी जिससे की लोग समान के साथ नीचे और ऊपर प्लेटफॉर्म पर उतर सकें।

पिक एंड ड्रॉप स्टेशन बनेगा, गौरतलब है की ऐशबाग के सामने की प्लेटफॉर्म काफी सकरी है, जिसकी वजह से जाम की समस्या ना उत्पन्न हो इसके लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा की लेन बनाई जाएगी जिसके तहत यात्री को गाड़ी छोड़ कर तुरंत निकल जायेगी रुकेगी नहीं।
डोरमेट्री की होगी अच्छी सुविधा
यात्रियों को रुकने के लिए डोरमेट्री की बेहतर सुविधा शुरू की जाएगी जिसके तहत भारतीय रेलवे सारी सुविधाओं से लैस डोरमेट्री बनाएगी।
क्लॉक रूम
यात्रियों के सामानों को घंटे के हिसाब से रखने के लिए क्लॉक रूम बनाया जाएगा ।जिसके तहत प्रत्येक समान के घंटे के हिसाब से पैसे लिए जाएंगे।
खान पान का विशेष कैफे
रेलवे टेंडर निकलकर उत्तम खान पान की सुविधा ऐशबाग स्टेशन पर मुहैया करवाएगी, अक्सर लोग खाने के स्तर को लेकर रेलवे को कोसते हैं उन सब चीजों का ध्यान रहते हुए खान पान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देगी।
300+ करोड़ की लागत से सीतापुर ऐशबाग के बीच किया गया अमान परिवर्तन

रेलवे विकास लिमिटेड द्वारा ऐशबाग और सीतापुर के बीच में मीटर की दूरी अमान परिवर्तन किया गया इसमें कुल 340 करोड की लागत लगी ट्रेनों का संचालन ठीक ढंग से हो पाए इसके लिए मानक नगर और आसपास के बीच ट्रेन लाइन की कैसी भी बनाई गई है जिससे कानपुर जाने वाली ट्रेनों को सीधा रवाना किया जा सके इसके पहले ट्रेन को चारबाग स्टेशन भेजना पड़ता था।
रेलवे स्टेशन (Aishbagh रेलवे Station) किया जा रहा है विकसित

चमकेगा स्टेशन, चारबाग को देगा टक्कर Pic:Lucknow news 24
गौरतलब है कि जिन ट्रेनों को लक्सर जंक्शन से कानपुर की ओर डायवर्ट किया जाता था, उस ट्रेनों को अब ऐशबाग से चलाया जाएगा ।जहां सीतापुर मैलानी की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के लिए यह नया गंतव्य बनेगा। गौरतलब है कि गोरखपुर के रास्ते लखनऊ आने वाली ट्रेनों के लिए का प्लेटफार्म नंबर वन तैयार किया गया है ।इसी के साथ ही ऐशबाग सीतापुर के आमान परिवर्तन होने के बाद विद्युतीकरण भी किया गया है जिससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों से इन रूटों को जोड़ा जा सके।









