खुशखबरी: छठ पर्व पर लखनऊ से इन 10 जगहों के लिए 60 बसों का नॉन स्टॉप संचालन हुआ शुरू, यात्रियों को मिली राहत

0
751
views
Good news: 60 buses started non stop operation for these 10 places from Lucknow on Chhath festival
खुशखबरी: छठ पर्व पर लखनऊ से इन 10 जगहों के लिए 60 बसों का नॉन स्टॉप का संचालन हुआ शुरू picture:Lucknow News 24

लखनऊ 9 नवंबर: छठ पर्व के भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सहूलियत देते हुए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने राजधानी लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, अवध बस टर्मिनल से 10 जगहों के लिए 60 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। जिस की यात्रियों की राह आसान हुई। गौरतलब है की पूर्वांचल के साथ साथ लखनऊ और बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों की अधिकता बस अड्डों और टर्मिनल पर देखी गई। जिसके तहत बैठक में अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। जहां चारबाग में कार्यरत कुश जी के अनुसार चारबाग बस डिपो से सुल्तानपुर के साथ गोरखपुर की 30 अतिरिक्त बसों को यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगाया गया है। जिसके तहत कार्य किए जा रहें हैं।

इन 10 जगहों के लिए चलाई जा रहीं हैं अतिरिक्त बसें

आजमगढ़

गोंडा

बहराइच

प्रयागराज

गोरखपुर

वाराणसी

बलिया

गाजीपुर

देवरिया

देहरादून

इन 4 बसों स्टेशन  से हो रहा है संचालन

Good news: 60 buses started non stop operation for these 10 places from Lucknow on Chhath festival
खुशखबरी: छठ पर्व पर लखनऊ से इन 10 जगहों के लिए 60 बसों का नॉन स्टॉप का संचालन हुआ शुरू Picture:Lucknow News 24

गौरतलब है की राजधानी लखनऊ से आलमबाग, चारबाग ,कैसरबाग पर अवध बस स्टेशनों से बसों का संचालन किया जा रहा है। जहां पर सुल्तानपुर और गोरखपुर के लिए अधिकतम से चारबाग बस डिपो से चलाई जा रही हैं। वही देहरादून प्रयागराज वाराणसी दिल्ली आदि की ओर से अधिकतर आलमबाग बस टर्मिनल से संचालित हो रही है।

आलमबाग बस टर्मिनल से निकलने वाली बस

आलमबाग बस टर्मिनल से साधारण बसों की बात की जाए तो गोरखपुर प्रयागराज मिर्जापुर आजमगढ़ दोहरीघाट बलिया मऊ गाजीपुर अलीगढ़ आगरा दिल्ली जयपुर वाराणसी सुल्तानपुर सिद्धार्थ नगर फैजाबाद झांसी इटावा और ललितपुर के लिए बसें निकलती है।

लखनऊ से सराया अंकिल

यात्रियों की सुविधा के अनुसार आलमबाग बस टर्मिनल से प्लेटफार्म नंबर 23 से लखनऊ से सराय अंकिल की ओर बस प्रस्थान करेगी।

लखनऊ 3:00 बजे

रायबरेली 5 बजे

ऊंचाहार 5:45

आलापुर 6:15

देवीगंज 6:30

सैनी 6:45

मंझनपुर 7.30 मिनट

करारी 8:00 बजे

सराय अकिल 8:30

आलमबाग बस टर्मिनल से गोरखपुर के लिए बस

खुशखबरी: छठ पर्व पर लखनऊ से इन 10 जगहों के लिए 60 बसों का नॉन स्टॉप का संचालन हुआ शुरू pictureLucknow News 24

गौरतलब है की आलमबाग से गोरखपुर के लिए हर 30 मिनट पर बस उपलब्ध रहेंग। जहां यात्री को आलमबाग बस टर्मिनल से प्लेटफॉर्म नंबर 26 और 27 से गोरखपुर के लिए बस आसानी से मिल जायेगी।

वाराणसी की बसें

आपको बता दें की साधारण बस वाराणसी के लिए प्रत्येक आधे घंटे पर आलमबाग बस टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 17 नंबर प्लेटफार्म से मिलेगी।

दिल्ली की बसें

आलमबाग से प्लेटफॉर्म नंबर 20 और 21 से दिल्ली की बसें सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि के 11.30 मिनिट तक मिलेगी।

यात्रियों के सुविधा के लिए जारी हुए नंबर

खुशखबरी: छठ पर्व पर लखनऊ से इन 10 जगहों के लिए 60 बसों का नॉन स्टॉप का संचालन हुआ शुरू Picture:Lucknow News 24

आलमबाग बस टर्मिनल 9415049750

चारबाग बस डिपो 9415049750

केसरबाग बस स्टेशन 9415115343

अवध बस स्टेशन कमता 05223510951

झकरकट्टी बस स्टेशन कानपुर 9415049751

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here