
लखनऊ 2 दिसंबर: गोमतीनगर स्टेशन (Gomti nagar Railway Station) को हाई टेक स्टेशन बनाने की ओर रेलवे ने कदम बढ़ाया है। जिसके तहत कई विकास कार्य गोमती नगर स्टेशन पर देखे जा सकते हैं लेकिन इन सब के बीच दो महीने से गोमती नगर स्टेशन में पानी की समस्या सब विकास कार्यों को फीका कर रहीं हैं। आलम यह है की शौचालय बेहद गंदा है । पानी की कमी की वजह से शौचालय में बेहद गंदगी है। जहां लोग खड़ी ट्रेन पर शौच करने को मजबूर हैं। यही नहीं मोनिका अग्निहोत्री जो की पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की रेल प्रबंधक हैं उनके आने पर कर्मचारी स्टेशन को दुरुस्त करते हैं और उनके जाने के उपरांत फिर से वही संकट और परेशानी यात्री झेल रहे हैं ।
2 महीने से पानी की टंकी शौचालय के ऊपर से हुई गायब (Gomti Nagar Station)

गोमती नगर स्टेशन के शौचालय पर एक पानी की टंकी थी जिसका उपयोग लोग प्रसाधन के लिए किया जाता था। लेकिन विगत दो महीने से टंकी की सुधी लेने वाला कोई नहीं है। आलम यह है की यात्रियों के साथ गोमती नगर कर्मचारियों को शौच के लिए स्टेशन पर आई खड़ी ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है। दिक्कतें सर्वाधिक महिला बच्चों और स्टेशन पर आए लोगों को हो रही हैं। जहां उन्हें खुले में शौच करना पड़ रहा है।
बाहर से साफ लेकिन अंदर से बेहद गंदा शौचालय (Gomti Nagar Station)

लखनऊ न्यूज 24 की टीम की पड़ताल के बाद जब स्टेशन के एक मात्र शौचालय का हाल देखा तो , स्तब्ध रह गए जहां शौचालय बेहद गंदा एवं मल मूत्र से भरा पाया गया जहां एक और स्टेशन के बाहर नोटिस बोर्ड पर स्वच्छता के विषय में कई अधिनियम लिखे गए वहीं स्टेशन के अंदर कर्मचारियों की लापरवाही साफ दिखे पानी की किल्लत की वजह से शौचालय जाम पड़े हैं वहीं यात्रियों को बेहद कष्ट हो रहा है सर्दी के मौसम में लोग जहां स्टेशन पर कुछ समय पहले आ जाते हैं वही शौचालय की व्यवस्था ना होने की वजह से उन्हें काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है जिसकी सुधी जल्द से जल्द रेलवे को लेने की दरकार है।
महिला यात्री में बच्चों को हो रही है तकलीफ
गौरतलब है कि ठंड की वजह से लोग अक्सर गोमती नगर स्टेशन पर अपने गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए पहले आ जा रहे हैं जहां शौचालय की व्यवस्था बद से बदतर है वहीं महिलाएं यात्रियों एवं बच्चों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है ।जहां महिलाओं एवं बच्चों को शौच के लिए खड़ी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है यही नहीं शौचालय में ना ही पानी है और शौचालय मल मूत्र से भरा हुआ है जिसकी वजह से कई बीमारियों का भी घर बन चुका है।
एप्लीकेशन के बावजूद रेलवे नहीं उठा पा रही है कदम

अधिकारियों को चिट्ठी लिखने के बावजूद भी पानी के समस्याएं जस की तस बनी हुई है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ गोमती नगर में कार्यरत कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों के अनुसार गोमती नगर स्टेशन पर जल्द से जल्द शौचालय की व्यवस्था एवं पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दरकार है जिससे कि ठंड के समय यात्रियों को सुलभता मिल सके।









