लखनऊ 4 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के बाद अब इसका असर ऑटो टेंपो पर भी देखने मिल रहा है ।जहां राजधानी लखनऊ में आज से ऑटो टेंपो संचालकों ने किराए में वृद्धि करने का फैसला ले लिया है। गौरतलब है कि सीएनजी में पौने 5 रूपये की वृद्धि की वजह से ऑटो और टेंपो चालकों ने किराए में इजाफा किया है। इसके लिए ऑटो संगठन ने प्रति सवारी एक से दो रुपये किराया बढ़ाने का ऐलान किया है ।संगठन की ओर से इसका प्रपोजल राज्य परिवहन को भेजा जायेगा ।
7 साल बाद बढ़ सकता है किराया
गौरतलब है कि परिवहन विभाग में विगत 7 सालों में टेंपो ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया है । वहीं सीएनजी के दाम आसमान छूने लगे हैं ,पहले महंगाई की मार उसके बाद ऑटो और टेंपो का किराया बढ़ने से आम जनता की जेब पर भारी बोझ बढ़ने वाला है।

गौरतलब है लखनऊ में पेट्रोल की कीमत जहां 99.4 रुपये, वहीँ सीएनजी ₹68.10 पैसे पहुंच गई है। रविवार को सीएनजी में वृद्धि के बाद बड़ी संकट खड़ी हो गई है।
परिवहन प्राधिकरण के पास किराए में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया
सीएनजी (CNG) की दरों में करीब ₹5 की वृद्धि के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण को एक बार फिर आटो एवं टेंपो चालकों ने किराए में वृद्धि का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही संगठन ने ऑटो रिक्शा में किराए में प्रति स्टॉपेज ₹1 की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।
टेंपो टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राय का बयान
राजेश राय जी के अनुसार विगत कुछ सालों में सीएनजी के दामों में काफी वृद्धि देखने मिली है। 7 साल में सीएनजी ₹48 से बढ़कर ₹68 तक की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ऐसे में यूनियन ने एकत्र होकर निर्णय लिया है कि टेंपो का भी न्यूनतम किराया ₹10 से बढ़ाकर ₹12 किया जाए।
आरटीओ अधिकारी आरपी द्विवेदी जी का बयान
आरपी द्विवेदी जी के अनुसार ऑटो में किराया वृद्धि का प्रस्ताव मिलने के उपरांत एसटीएस को प्रस्ताव की कॉपी भेजी जाएगी ।प्रस्ताव कॉपी मिलने के बाद एसटीएस कार्यसमिति के साथ बैठक करके किराए में वृद्धि करने का निर्णय ले सकता है। सूत्रों के अनुसार किराया बढ़ना तय है ।
ऐसे बढ़ेगा चारबाग़ से इन 8 जगहों का किराया ( प्रस्ताविक)

1.चारबाग से भूतनाथ ₹25 से बढ़कर ₹30
2.मुंशी चारबाग से मुंशीपुलिया ₹35 से बढ़कर एक ₹37
3.चारबाग से मीना मार्केट ₹30 से बढ़कर ₹35
4.चारबाग से गोमती नगर ₹16 से बढ़कर ₹25
5.चारबाग से एयरपोर्ट ₹20 से बढ़कर ₹35
6.चारबाग से पिकअप ₹18 से बढ़कर ₹28
7.चारबाग से फन ₹14 से बढ़कर ₹22
8.चारबाग से आलमबाग ₹10 से बढ़कर ₹11
हालांकि यह भी देखा गया है कि ऊपर दिए क्या रेट कार्ड से अधिक पैसे सामान्य समय में भी कुछ ऑटो चालक मनमाने तौर से ले रहे हैं जिसके लिए प्रशासन सजग है।










