
लखनऊ 1 दिसंबर : ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तरप्रदेश की सरकार बेहद सहज है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की कुछ घंटे पहले हुए योगी आदित्यनाथ की अगुआई में टीम 9 की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। वहीं गृह मंत्रालय ने देश में 31 दिसंबर तक कोविड प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। आपको बता दें की अफ्रीकी देशों में नए वेरिएंट आने के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला जी द्वारा 31 दिसंबर तक प्रतिबंध बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
टीकाकरण को तेज करने के योगी आदियानाथ ने दिए निर्देश
बैठक में कोविड टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं टेस्टिंग पर एक बार फिर से जोर दिया गया हैं । घर घर जाकर सर्वेक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। जहां टीम गठित कर एक एक घर जाकर टीकाकरण के अभियान को तेज करवाने की बात कही गई है।
पहली डोज लेने वाले लोगों की लिस्ट की जाएंगी तैयार
योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए गए हैं की पहली डोज लेने वालों की सूची तैयार की जाए उसके उपरांत उन्हे तुरंत डोज लगाई जाए । इसके साथ ही जिन लोगों ने दूसरी डोज लगाई है उनकी अलग लिस्ट बनाई जाएं।
दिव्यांग लोगों की तुरंत टीकाकरण करवाया जाए

टीम की बैठक में साफ किया की दिव्यांग , अक्षम, बूढ़े लोगों का टीकाकरण कराएं। ग्रामप्रधान , पार्षद का सहयोग लेकर जागरूकता बढ़ाया जाए । आपको बता दें की यूपी में सर्वाधिक 5.03 करोड़ लोगों ने दोनो डोज लिया है वहीं 11.23 करोड़ लोगों ने एक डोज लिए है। यूपी की कुल 76.02 फीसदी आबादी ने डोज ले लिया है।
सभी जगहों पर फिर से मास्क को किया जाए अनिवार्य
ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए बैठक में यह साफ किया गया को फिर से मास्क को अनिवार्य किया जाए ।
इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बसों पर पैनी नजर
दूसरे स्टेट से आने वाली बसों पर अधिक सतर्कता बरती जाए जहां बस स्टेशन पर जांच की प्रक्रिया को तेज की जाएं। उत्तर प्रदेश आने वाले हर व्यक्तियों की जांच की जाए जहां बस स्टेशन रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट पर अधिक से अधिक सतर्कता बरतते हुए जांच प्रक्रिया को सुचारू रूप से तेज किया जाए।
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए प्रशासन सजग है जाए इसके लिए लखनऊ के केजीएमयू एसजीपीजीआई गोरखपुर झांसी मेरठ में तेजी से जीनोम स्विचिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की भी जायजा सुचारु रूप से ली जाये ।









