
लखनऊ 3 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। जहां लखनऊ के पर्यटन स्थलों में से बेहद खूबसूरत और शानदार पर्यटन स्थल इमामबाड़ा में नया कानून लागु किया गया है। यह कानून हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से बनाए गए हैं कानून के अनुसार लखनऊ के इमामबाड़ा का दीदार करने के लिए पर्यटकों को सिर को ढक कर इमामबाड़े में दाखिल होना होगा, इसके साथ मिनी स्कर्ट और शॉर्ट स्कर्ट पहनना वर्जित होगा। मिनी स्कर्ट और शॉर्ट स्कर्ट पहनने वाली युवती को इमामबाड़े में एंट्री नहीं दी जाएगी।
इमामबाड़े में डांस वीडियो वायरल होने के बाद हुई सख्ती
गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर इमामबाड़ा में शूट किया गया डांस वीडियो वायरल हुआ। इस घंटा के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसके प्रति कड़ी आपत्ति जताई ,इसके साथ ही इमामबाड़ा के ट्रस्टी संस्था हुसैनाबाद ट्रस्ट के कार्यरत अधिकारियों को फटकार लगाई गई और इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ट्रस्ट के आला अधिकारियों ने नया कानून बनाते हुए शार्ट कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

शिया तंजीम हुसैनी के अध्यक्ष नकी हुसैन ने चौक कोतवाली में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था । जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह मांग की गई की मोबाइल के साथ एंट्री पर रोक लगाई जाये। जिसके उपरांत चौक में कार्यरत इंस्पेक्टर रत्नेश जी ने मामले की जाँच शुरू की है ।
हुसैनाबाद ट्रस्ट के आला अधिकारियों का बयान
हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधिकारियों में बयान देते हुए साफ़ किया की धार्मिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है।पर्यटकों को यह समझना होगा यह धर्मस्थल है एवं धर्म एवं आस्था से खिलवाड़ करना जायज नहीं है।

इसके साथ इमामबाड़े में दुपट्टे बांटने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है ।जिससे कि आने वाले पर्यटक सर ढककर इमामबाड़े में प्रवेश करें । युवतियों व महिलाओं से भी यह दरख्वास्त की गई है इमामबाड़े में दाखिल होने से पूर्व सिरको दुपट्टे से ढक लें।
इमामबाड़े के एंट्री गेट पर मिलेगी दुपट्टे
वही ट्रस्ट के आला अधिकारियों का कहना है यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्यटकों के इमामबाड़े में प्रवेश करने से पहले उन्हें दुपट्टा बांटा जाए ।जिससे की बनाए गए नियम का पालन किया जा सके।









