बलिया के रूपेश ने रेत पर कल्याण सिंह की कलाकृति बनाकर दी अनूठी श्रद्धांजलि, लोग कर रहे हैं प्रशंसा

0
463
views
Rupesh of Ballia paid a unique tribute by making Kalyan Singh's artwork on sand, people are praising

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम 89 वर्षीय कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे । जहां बीजेपी से जुड़े इस दिग्गज कद्दावर नेता को श्रद्धांजलि देने भारत के प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेता का आगमन लखनऊ हुआ। सभी ने नम आंखों से कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। वहीं मूल रूप से बलिया निवासी रूपेश ने रेत से कलाकारी कर दिवंगत नेता कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

रेत से कल्याण सिंह की आकृति बनाकर दिया ट्रिब्यूट

बलिया निवासी रूपेश ने सैंड आर्ट के जरिए उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। जहां उन्होंने एक बहरीन सैंड की कलाकृति उभार कर सभी का दिल जीत लिया। फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट रहे रूपेश ने शानदार तरीके से कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की । आपको बता दें की रुपेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी फाइन आर्ट्स के छात्र हैं।

देश भर के नेताओं का लग रहा है ताता

गौरतलब है की देश भर से कल्याण सिंह के दुखद निधन पर संवेदना संदेश दिया है वहीं नेताओं के आने का सिलसिला लखनऊ में लगा हुआ है। जहां बीती दिन नरेंद्र मोदी जी लखनऊ पहुंचे , वही जीपी नड्डा, आनंदी बेन योगी आदित्यनाथ जी एयरपोर्ट लेने पहुंचे। इसके ठीक बाद मोदी पार्क एवेन्यू रोड पर कल्याण सिंह से अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

गौरतलब है की योगी आदित्यनाथ जी ने वहां मैनेजमेंट की खुद कमान संभाली हुई थी । जहां वह दिशा निर्देश देते हुए नजर आए। डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी बड़े भावुक दिखे जहां उन्होंने ऐलान कर दिया की अयोध्या से जाने वाला मार्ग कल्याण सिंह मार्ग कहलाएगा। वहीं यूपी के कुल 4 जिलों में कल्याण सिंह मार्ग बनाए जाएंगे वहीं इसके संदर्भ में आदेश पारित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here